✕

होम / ताकत खेल की / टीम इंडिया में मुंबई इंडियंस का जलवा, लेकिन इन 4 टीमों से नहीं चुना गया एक भी खिलाड़ी

टीम इंडिया में मुंबई इंडियंस का जलवा, लेकिन इन 4 टीमों से नहीं चुना गया एक भी खिलाड़ी

BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया, जिसमें कहीं न कहीं IPL के प्रदर्शन को भी महत्वता दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. अब उन 15 खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं, जो जून से शुरू होने जा रहे विश्व कप में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजए आएंगे. इस बीच अभी भारत में IPL चल रहा है. सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे. लेकिन चुने गए केवल 15 ही खिलाड़ी. इस बीच ये भी समझना जरुरी है कि IPL की किस टीम का T20 वर्ल्ड कप में टीम का दबदबा ज्यादा है. चलिए एक नजर डालते हैं.

मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ी 

T20 वर्ल्ड कप के लिए जिस आईपीएल टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ी चुने गए हैं, वो मुंबई इंडियंस है. ये पहली बार नहीं है, जब MI के इतने खिलाड़ी टीम इंडिया में इस बड़े टूर्नामेंट के लिए चुने गए हैं. टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जो इस वक्त मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी विश्वकप की टीम में चुने गए हैं, जो इस वक्त मुबंई के लिए IPL खेल रहे हैं.

राजस्थान और दिल्ली के तीन-तीन खिलाड़ी चुने गए 

राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ी भारतीय टीम में टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए हैं. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को भारतीय टीम में बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज चुना गया है. वहीं यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेबाज होंगे और युजवेंद्र चहल स्पिन की कमान थामे हुए दिखाई देने वाले हैं. दिल्ली कैपिटल्स के भी तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को टीम इंडिया में एंट्री मिली है.

टीम इंडिया में RCB और CSK के दो-दो खिलाड़ी 

चेन्नई सुपरकिंग्स के शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में चुने गए हैं. RCB की ओर से दो ही खिलाड़ी चुने गए हैं. इसमें विराट कोहली और मोहम्मद सिराज के नाम शामिल हैं. वहीं पंजाब किंग्स का एक ही खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहा है. वे हैं अर्शदीप सिंह. यानी केवल 6 ही टीमें ऐसी हैं, जिनके खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है.

इन टीमों का तो एक भी खिलाड़ी नहीं 

अगर बात उन टीमों की करें, जिनका एक भी खिलाड़ी टीम इंडिया में नहीं चुना गया है तो उसमें कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का एक भी खिलाड़ी नहीं चुना गया है. हालांकि रिंकू सिंह केकेआर के हैं और वे भारतीय टीम में हैं, लेकिन वे रिजर्व में रखे गए हैं. इसी तरह से गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ नजर आएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

8 minutes ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

1 hour ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

2 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

4 hours ago