होम / ताकत खेल की / Mary Kom ने भारी मन से बॉक्सिंग को कहा अलविदा, इस वजह से लिया फैसला 

Mary Kom ने भारी मन से बॉक्सिंग को कहा अलविदा, इस वजह से लिया फैसला 

मैरी कॉम इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की वुमन बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरी कॉम (मैंगटे चुंगनेइजैंग मैरी कॉम) ने बॉक्सिंग से संन्यास ले लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात एक इवेंट में उन्होंने मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा की. मैरी कॉम ने आखिरी मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के ट्रायल के दौरान खेला था. संन्यास का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है. मुझमें अब भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की भूख बाकी है, लेकिन इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के नियम ऐसा करने की इजाजत नहीं देते. पुरुष और महिला बॉक्सरों को केवल 40 की उम्र तक मुक्केबाजी करने की अनुमति होती है, इसलिए मैं अब किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती.

दिलों में बनाई जगह
41 साल की मैरी कॉम ने 2012 लंदन ओलिंपिक गेम्स में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था. उन्होंने 6 बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया है और ऐसा करने वालीं वह इकलौती महिला मुक्केबाज हैं. इसके साथ ही मैरी कॉम 5 बार एशियाई चैंपियनशिप जीतने वाली भी इकलौती खिलाड़ी हैं. मैरी कॉम के करियर की बात करें, तो उन्होंने बॉक्सिंग की शुरुआत 18 साल की उम्र में पेनसिल्वेनिया में की थी. अपनी क्लियर बॉक्सिंग टेक्नीक से उन्होंने यहां सभी को प्रभावित करते हुए 48 KG कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई थी. भले ही फाइनल में वह पिछड़ गईं, लेकिन लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं.

दो बार लिया था ब्रेक
मैरी कॉम इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की वुमन बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं. इसके साथ ही उन्होंने 2005, 2006, 2008 और 2010 में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब भी जीता. जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद वह एक लंबे ब्रेक पर चली गई थीं. 2012 के लंदन ओलिंपिक में मैरी कॉम ने 51KG कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके बाद मैरी ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया और फिर बॉक्सिंग से उनका नाता कुछ वक्त के लिए टूट गया. 2018 में उन्होंने दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना छठा टाइटल जीता, इस मुकाबले में उन्होंने यूक्रेन की हन्ना ओखोटा पर 5-0 से जीत दर्ज की थी.

अब क्या है विकल्प?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मैरी कॉम भले की इंटरनेशनल मुक्केबाजी एसोसिएशन (IBA) के नियमों के कारण एमेच्योर बॉक्सिंग नहीं कर सकतीं, लेकिन उनके पास प्रोफेशनल बॉक्सिंग का विकल्प है. इससे पहले, विजेंद्र सिंह भी प्रोफेशनल बॉक्सर बन चुके हैं. मैरी कॉम ने दिसंबर में 'खेलो इंडिया पैरा गेम्स' के दौरान कहा था कि मैं खेलना चाहती हूं लेकिन उम्र के कारण ऐसा नहीं कर सकती. फिर भी मुक्केबाजी से जुड़ा ही कुछ करने की कोशिश करूंगी. मैं पेशेवर बन सकती हूं, पर अभी कुछ साफ नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago