होम / चुनाव / Congress की सरकार बनेगी तो महिलाओं को मिलेंगे इतने रुपये, Sonia Gandhi का ऐलान

Congress की सरकार बनेगी तो महिलाओं को मिलेंगे इतने रुपये, Sonia Gandhi का ऐलान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर हो रही वोटिंग के बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा ऐलान किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए सोमवार को सुबह से ही वोटिंग जारी है. इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की महिलाओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है. सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना में हर महिला को हर साल एक लाख रुपए मिलेंगे. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं के योगदान का उल्लेख किया और कहा कि कांग्रेस के हाथ ही अब इनके हालात बदलेंगे.

सोनिया गांधी ने क्या कहा?

सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि नमस्ते… मेरी प्यारी बहनों. स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है. हालांकि आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं. उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है. कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना में हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए देंगे. कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही हमारी गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है.

वोट देकर आओ, फ्री में पेट्रोल भरवाओ और गोल गप्पे खाओ, मतदान के लिए अनोखी स्कीम

सोनिया गांधी ने दिलाया भरोसा

सोनिया गांधी इसके साथ ही कहा कि चाहे मनरेगा हो, सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा.. हमारी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है. महालक्ष्मी हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है. इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा. धन्यवाद जय हिंद.

राहुल ने सोनिया गांधी के संदेश पर ट्वीट किया 

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के संदेश को ट्वीट करते हुए कहा कि गरीब परिवारों की महिलाएं यह याद रखें कि आपका एक वोट यानी हर साल एक लाख रुपये आपके खातों में होंगे. कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना भयंकर महंगाई और बेरोजगारी के बीच संघर्ष कर रही महिलाओं के लिए संजीवनी साबित होने जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि हर महीने बैंक खातों में सीधे 8,500 रुपये आने से देश की महिलाएं आर्थिक निर्भरता से मुक्त हो कर खुद अपने परिवार की तकदीर लिखेंगी. इसके लिए आप लोग वोट कीजिए और बदल दीजिए अपने हालात.

इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं सोनिया गांधी

इस वीडियो को प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर पोस्ट किया है. यह वीडियो कुल 1.37 मिनट का है. बता दें कि सोनिया गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं और उनकी जगह पर पार्टी ने राहुल गांधी को मैदान में उतारा है. जबकि अमेठी से कांग्रेस पार्टी ने केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें गांधी परिवार का वफादार और पुराना साथी बताया जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago