✕

होम / ताकत खेल की / IPL 2024: धोनी से भी ज्यादा फीस लेते हैं ये खिलाड़ी, जानना चाहेंगे इनकी फीस और नेटवर्थ?

IPL 2024: धोनी से भी ज्यादा फीस लेते हैं ये खिलाड़ी, जानना चाहेंगे इनकी फीस और नेटवर्थ?

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में GT ने आखिरी गेंद पर मैच जीतकर RR को उनको होम ग्राउंड पर इस सीजन की पहली हार का सामना कराया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR)  को हराकर धमाल मचा दिया. बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में  गुजरात के उप कप्तान व अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने राजस्थान के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए आखिरी गेंद में चौका जड़कर सभी को चौंका दिया. आखिरी समय में राशिद ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. राशिद के बारे में आपको ये बात जानकर जरूर हैरानी होगी कि ये खिलाड़ी आईपीएल में धोनी से भी ज्यादा पैसा लेते हैं, तो चलिए हम आपको इनकी कमाई से जुड़ी जानकारी देते हैं. 

मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब 

गुजरात टाइटंस ने आखिरी 36 गेंद पर 86 रन बनाकर हारे हुए मैच को जीत लिया.  गुजरात की जीत में राशिद खान ने जहां बल्लेबाजी से कमाल किया. वहीं, गेंदबाजी से भी कमाल कर दिखाया है. राशिद खान ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे थे. वहीं, बल्लेबाजी में 11 गेंद पर 24 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. राशिद को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है.

अफगान बोर्ड देता है सबसे अधिक सैलरी
अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की फैन फॉलोइंग हर देश में है और भारत में तो उन्हें काफी प्यार मिलता ही है. इस खिलाड़ी के पास दौलत शौहरत सबकुछ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन्हें सालाना 72.82 लाख रुपये सैलरी देता है. वह अपने देश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी हैं. उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 2.4 मिलियन डॉलर (197,415,120.00 करोड़ रुपये) है. राशिद अफगानिस्तान के साथ ही आईपीएल में भी हाई डिमांड वाले क्रिकेटर हैं.  
 

आईपीएल से होती है करोड़ों की कमाई
राशिद खान ने 2017 में आईपीएल डेब्यू किया था, तब हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ रुपये दिए थे. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 9 करोड़ रुपये में साथ रखा. राशिद 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे, जहां से उन्हें कुल 40 करोड़ रुपये सैलरी मिली. इसके बाद आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने राशिद को 15 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. इस सीजन में भी उन्हें 15 करोड़ रुपये मिले हैं. आपको बता दें, एमसस धोनी में सीएसके से मौजूदा समय में 12 करोड़ सैलरी लेते हैं, जबकि राशिद को गुजरात टाइटन्स 15 करोड़ देती है.

लग्जरी लाइस्टाइल जीते हैं राशिद    
राशिद खान सौरव गांगुली और शेन वॉटसन के साथ क्रिकेट फैंटसी My11Circle का यूथ फेस रहे हैं, उन्होंने Monster Energy, SG, LevelUp11 और PAYNTR क्रिकेट को भी प्रमोट किया है. साथ ही कुछ साल पहले प्यूमा (PUMA) के लिए विज्ञापन किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राशिद खान एक बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. अफगानिस्तान के जलादाबाद में राशिद का एक आलीशान घर है. राशिद अपने 6 भाइयों और 4 बहनों के साथ रहते हैं. उनके पास लैंड रोवर वोग और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी महंगी कारें हैं. उन्होंने फरवरी 2020 में ऑस्ट्रेलियाई बुशफायर के पीड़ितों के लिए धन जुटाने के लिए अपनी सबसे महंगी कार मित्सुबिशी आउटलैंडर PHEV की नीलामी की थी.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

58 minutes ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

26 minutes ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

40 minutes ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

1 hour ago

महादेव घोटाले में नया मोड़: जेल में बंद विकास गर्ग की कंपनी ने अमेरिका में गिरवी रखी संपत्ति

महादेव घोटाले का शिकंजा Ebix पर कसने के बीच Eraaya ने अमेरिकी शेयर बाजारों से 12.6 मिलियन डॉलर के मॉर्गेज की जानकारी छिपाई. प्रवर्तन निदेशालय के लिखित आदेश के बावजूद 12.6 मिलियन डॉलर का यह कर्ज कंपनी के चेयरमैन विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद लिया गया.

4 hours ago