✕

होम / बिजनेस / अब थियेटर बनेंगे स्टेडियम, फिल्म के साथ लीजिए क्रिकेट का मजा

अब थियेटर बनेंगे स्टेडियम, फिल्म के साथ लीजिए क्रिकेट का मजा

कोरोना काल से थिएटर इंडस्ट्री दर्शकों की कमी से जूझ रही हैं. ऐसे में PVR Inox ने मुनाफा बढ़ाने के लिए नई तरकीब सोची है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना काल से थिएटर इंडस्ट्री दर्शकों की कमी से जूझ रही है जिससे सिनेमाघरों को काफी नुकसान हो रहा है. भारत का सबसे बड़ा सिनेमा ऑपरेटर PVR Inox भी दर्शकों की बेरुखी के दर्द को झेल रहा है. हाल ही में PVR ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे. कंपनी को इस दौरान 130 करोड़ का घाटा हुआ है. ऐसे में कंपनी ने अब कमाई करने के लिए क्रिकेट का सहारा लेने की सोची है. दर्शकों को आकर्षित करने के लिए PVR Inox ने T20 वर्ल्ड कप के खास मैच दिखाने की तैयारी कर रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून को होगी.

क्रिकेट से दर्शकों को लुभाएगा PVR

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी नितिन सूद ने बताया कि कंपनी अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के अहम मैच दिखाएगी. उनका मानना है कि भारत में बेहद लोकप्रिय टी20 क्रिकेट पिछले साल अक्टूबर में हुए एक दिवसीय विश्व कप की तुलना में सिनेमाघरों में ज्यादा दर्शक खींचेगा. इसके अलावा भारतीय दर्शकों को लुभाने के लिए के-पॉप परफॉरमेंस लाने पर भी विचार किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- आम लोगों को सरकार ने दी राहत, इन बीमारियों की 41 दवाईयां होंगी सस्ती

कई और भी ऑफर लाई है कंपनी

PVR Inox ने पीवीआर आईनॉक्स पासपोर्ट जैसे लॉयल्टी प्रोग्राम पेश किए हैं, जिसके जरिए लोगों को वीकडे की स्क्रीनिंग के लिए सस्ते टिकट मिल सकते हैं, क्योंकि यह दर्शकों को आकर्षित करने का काम करता है. मूवी चेन दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों को भी फिर से लॉन्च कर रही है और फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी करने का प्लान बना रही है.

OTT ने बढ़ाई थिएटरों की मुश्किलें

ओवर द टॉप यानी OTT कोरोना काल से काफी लोकप्रिय हो गया है. ऐसे में दर्शकों ने सिनेमाघरों से दूरी बना ली. नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म अच्छी फिल्मों के राइट्स खरीद रहा है. साथ ही कम बजट में फिल्में और शो दे रही हैं. ऐसे में थिएटर की इंडस्ट्री की मुश्किलें बढ़ी हैं. इसी को देखते हुए अब PVR Inox केवल फिल्‍मों पर ही निर्भर नहीं रहना चाहता. कमाई के लिए वह क्रिकेट मैच और कंसर्ट भी सिनेमाघरों में दिखाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है.

चौथी तिमाही में हुआ 130 करोड़ रुपये का घाटा

वित्‍त वर्ष की 2024 की चौथी तिमाही में कपंनी को 130 करोड़ का घाटा हुआ है. हालांकि एक साल पहले के मुकाबले में मार्च तिमाही के घाटे में कमी आई है. PVR INOX का एकीकृत घाटा सालाना आधार पर 333 करोड़ रुपये से घटकर 130 करोड़ रुपये हो गया है. इसी तरह आय 1143 करोड़ रुपये से बढ़कर 1256 करोड़ रुपये (YoY) पर आ गया है. कामकाजी मुनाफा 264 करोड़ से बढ़कर 278 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी का मार्जिन वित्‍त वर्ष 2022-23 के 23.1% से घटकर 22.1% फीसदी रहा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

3 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

3 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

4 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

4 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

3 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

3 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

6 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

4 hours ago