✕

होम / ताकत खेल की / IPL2024: RCB के इस खिलाड़ी के लिए तेज गेंदबाज सिराज ने झुकाया सिर, जानते हैं क्यों?

IPL2024: RCB के इस खिलाड़ी के लिए तेज गेंदबाज सिराज ने झुकाया सिर, जानते हैं क्यों?

गुरुवार को IPL 2024 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी (RCB) को बुरी तरह हराया. आईपीएल में 6 मुकाबलों में से आरसीबी की ये 5वीं हार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 20204 (IPL 2024) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) को हराकर शानदार जीत हासिल की. इस जीत के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का दिल जीत लिया. दरअसल जीत के बाद विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के सम्मान में उन्हें झुककर सलाम किया और फिर गले लगा लिया. आरसीबी को मैच जिताने में बुमराह की तेज तर्रार गेंजबाजी ने अहम भूमिका निभाई है. आपको बता दें बुमराह सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं बल्कि कमाई करने में भी बहुत तेज हैं, तो चलिए जानते हैं वह कहां-कहां से कितनी कमाई करते हैं?

बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमाल की गेंदबाजी ने मुंबई को यह मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है. बुमराह ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करके 5 विकेट चटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. बुमराह ने मैच की शुरुआत में ही विराट कोहली को महज 3 रन पर आउट कर दिया. डेथ ओवर में बुमराह ने 4 विकेट लिए और आरसीबी को निर्धारित 20 ओवरों में 196 रन ही बनाने दिए. वहीं, जसप्रीत के शानदार प्रदर्शन को लेकर आईपीएल के ऑफिशियल हैंडर से उनकी तारीफ में एक पोस्ट शेयर की गई है.

क्रिकेट से होती है इतनी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह की नेटवर्थ करीब 7 मिलियन डॉलर, यानी 55 करोड़ रुपये है. आईपीएल में जसप्रीत बुमराह ने 2013 में डेब्यू किया था. जब से अब तक उनकी सैलेरी में जमीन-आसमान का फर्क आ गया है. 2018 में उन्हें 1 सीजन के 7 करोड़ मिल रहे थे. हालांकि वह अब 12 करोड़ 1 सीजन के ले रहे हैं. उन्होंने 2013 से 2023 के बीच में तकरीबन 56 करोड़ आईपीएल से कमाया है. भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए भी उन्हें अच्छी खासी फीस मिलती है. 15 लाख- टेस्ट, 7 लाख वनडे और 3 लाख टी20 खेलने के मिलते हैं.

1 दिन के एंडोर्समेंट के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये 
जसप्रीत बुमराह ने क्रिकेट के जरिए फेम तो कमाया है, जो अब उन्हें अलग-अलग कंपनियों की एडवर्टिजमेंट करने में मदद करता है. बुमराह जेप्टो(Zepto), ड्रीम 11 (Dream 11) सहित कई कंपनियों का फेस हैं. आपको बता दें, जसप्रीत बुमराह 1 दिन के एंडोर्समेंट्स के लिए करोड़ों रुपये कमाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक दिन में एंडोर्समेंट के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.

अहमदाबाद और मुंबई में है आलीशान घर

आपको बता दें, जसप्रीत बुमराह का मुंबई और अहमदाबाद में आलीशान घर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके मुंबई वाले घर की कीमत 2 करोड़ रुपये है. वहीं, अहमदाबाद वाले घर की बात करें तो उसकी कीमत भी लगभग 3 करोड़ रुपये है. बुमराह को गाड़ियों का भी शौक है, उनके पास मर्सीडीज Maybach S560, निसान GT-R, रेंज रोवर वेलार, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और हुंडई वरना का कलेक्शन है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हयात सेंट्रिक चंडीगढ़ में वैशाली बाली को मिली डायरेक्टर-मार्केटिंग की जिम्मेदारी

नई भूमिका में वैशाली बाली होटल के मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगी. उनकी जिम्मेदारियों में ब्रांड की पहचान मजबूत करना, मार्केटिंग रणनीति तैयार करना और मेहमानों के साथ बेहतर जुड़ाव विकसित करना शामिल होगा.

9 hours ago

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

9 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

14 hours ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

14 hours ago

Blive के को-फाउंडर सूरज सिंह Zee Studios से जुड़ने की तैयारी में, स्टूडियो में वरिष्ठ स्तर पर हुए बदलाव

फिल्म और टेलीविजन निर्माण के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले सूरज सिंह का नया कदम, जी स्टूडियोज में वरिष्ठ स्तर पर हुए बदलावों के बीच सामने आया है.

14 hours ago