होम / ताकत खेल की / IPL से कैसे मात खा गए US और UK, गुरु गुड़ रह गया, चेला बन गया शक्कर हुआ चरित्रार्थ।

IPL से कैसे मात खा गए US और UK, गुरु गुड़ रह गया, चेला बन गया शक्कर हुआ चरित्रार्थ।

IPL की आश्चर्यजनक तेजी के बावजूद, लीग में कुल विज्ञापन खर्च का 60% हिस्सा है, क्रिकेट के पास ग्लोबल स्पोर्ट्स के मीडिया राइट्स का सिर्फ 3% हिस्सा ही है, जो कि अमेरिकी कॉलेज के खेल से भी कम है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोहिनी मित्तर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स के लिए दुधारू गाय की तरह है. इनवेस्टमेंट बैंक JM Financial की एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि लीग शुरू होने के बाद से 15 सालों के दौरान IPL के मीडिया राइट्स की वैल्यू में 18 परसेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है. यह अनुमान 2023-2027 की अवधि के लिए IPL के मीडिया राइट्स की नई वैल्यूएशन ($6.2 बिलियन) पर आधारित है. 

इसके ठीक उलट, इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL), जिस पर  IPL को शुरू में बनाया गया था, ने पिछले 30 सालों (1993-2023) में अपने मीडिया राइट्स में 15 परसेंट CAGR की बढ़ोतरी देखी है. जबकि अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) ने अपने मीडिया राइट्स की वैल्यू में 33 सालों (1990-2023) में 10 परसेंट की CAGR में ग्रोथ देखी है. 

जबकि पारंपरिक गणित के मुताबिक एक युवा लीग ज्यादा तेजी से बढ़ोतरी कर सकता है. JM Financial का मानना ​​​​है कि IPL वास्तव में जैसे जैसे और परिपक्व होगा आगे बढ़ेगा, इसके बावजूद अपने मीडिया राइट्स की वैल्यू को और ज्यादा बढ़ा सकता है. और ये बढ़ोतरी संभवतः नए और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों से आएगी क्योंकि क्रिकेट का खेल दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है. 

इनवेस्टमेंट बैंक की रिपोर्ट कहती है "चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखने के लिए, अपने लॉन्च (1993-2008) के बाद 15 सालों के दौरान EPL के मीडिया राइट्स की वैल्यू घरेलू (20% CAGR) के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय राइट्स (25 % CAGR) दोनों के द्वारा संचालित हुई है. हालांकि, पिछले 15 सालों (2008-2023) में, अंतरराष्ट्रीय अधिकारों (15% CAGR) ने विकास को बढ़ावा दिया है, भले ही घरेलू राइट्स की वैल्यू में धीमापन (7% CAGR) आया हो."

ग्लोबल मीडिया राइट्स में क्रिकेट 
IPL की आश्चर्यजनक तेजी के बावजूद, लीग में कुल विज्ञापन खर्च का 60 परसेंट हिस्सा है, क्रिकेट के पास ग्लोबल स्पोर्ट्स के मीडिया राइट्स का सिर्फ 3 परसेंट हिस्सा ही है, जो कि अमेरिकी कॉलेज के खेल से भी कम है. 

अब हालात बदल रहे हैं
JM Financial की रिपोर्ट के मुताबिक, “T20 क्रिकेट की शुरुआत और उसके बाद दुनिया भर में T20 फ्रेंचाइजी लीगों का पनपना इसे बदल रहा है. क्रिकेट की सालाना ग्लोबल मीडिया राइट्स वैल्यू 2008 में 0.5 बिलियन डॉलर से बढ़कर इस समय 2 बिलियन डॉलर हो गई है. जो मुख्य रूप से T20 से ही आती है. IPL ने अपनी व्यावसायिक सफलता के रास्ते की अगुवाई की है, और दुनिया भर में कई लीगों को जन्म देने में मदद की है ”

Amazon, Apple और Facebook  जैसी बड़ी टेक कंपनियां स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स, IPL और दूसरी फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में दिलचस्पी दिखा रही हैं, उन्हें लगता है कि इसमें ग्रोथ के मौके हैं. Amazon ने क्रिसमस के दौरान EPL गेम्स के मीडिया राइट्स हासिल किए हैं, जबकि Apple ने NFL के संडे टिकट राइट्स के लिए बोली लगाई है. इस बीच, फेसबुक ने 2018-2022 के लिए IPL के डिजिटल राइट्स के लिए बोली लगाई हालांकि ये असफल रही.

JM Financial ने अपनी रिपोर्ट ये भी कहा है कि इरादा चाहे जो भी हो, लेकिन एक बात तो तय है, इन टेक दिग्गजों की योजनाओं में स्पोर्ट्स मीडिया राइट्स काफी प्रमुखता से शामिल हैं. प्राइमरी मीडिया राइट्स खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करने से बच रही इन कंपनियों को देखेत हुए IPL की रणनीति है कि पैकेजों को थोड़ा और कम किया जाए (जैसे BCCI ने इस साल किया), ताकि ये कंपनियां आकर्षित हो सकें.

VIDEO: कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

24 minutes ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

52 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago