होम / ताकत खेल की / छोरों से कम न हैं छोरियां: एशिया कप चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम

छोरों से कम न हैं छोरियां: एशिया कप चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम

पूरे मैच में भारतीय टीम का दबदबा रहा और अंत में टीम 8 विकेट से मुकाबला जीत गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर एशिया कप अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ फिल्म दंगल का फेमस डायलॉग लोगों की जुबां पर आ गया है जिसमें आमिर खान कहते हैं 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के'. एशिया कप के फाइनल में चमारी अटापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, पूरे मैच में भारतीय टीम का दबदबा रहा और अंत में टीम 8 विकेट से मुकाबला जीत गई. बता दें कि यह एशिया कप का 8वां संस्करण था और भारत ने 7वीं बार खिताब अपने नाम किया है.

शुरुआत से हावी रही टीम
भारतीय टीम ने शुरुआत से ही गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया. श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन ही बना पाई. टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा, जब कप्तान चमारी अटापट्टू 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. चौथे ओवर में श्रीलंका को लगातार तीन गेंदों पर तीन झटके लगे. रेणुका सिंह को इसमें दो विकेट मिले जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई. महज 43 रनों के स्कोर पर श्रीलंका ने 9 विकेट खो दिए थे. इसके बाद रानावीरा और अचिति ने 22 रनों की नाबाद साझेदारी बनाकर टीम को 65 रन तक पहुंचा दिया. रानावीरा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 18 रन बनाए. भारत के लिए रेणुका सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके, इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. स्नेह राणा और राजेश्वरी गायकवाड़ को 2-2 विकेट मिले.

स्मृति मंधाना ने जड़ी 50
भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए शेफाली वर्मा (5) के साथ 32 रन जोड़े. 9वें ओवर में उन्होंने छक्का मारकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इस दौरान, उन्होंने 25 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं. गौरतलब है कि भारत को पिछले एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन इसके अलावा टीम हर बार चैंपियन बनी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड रन, बड़े शॉट्स और दमदार गेंदबाजी का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और करीबी मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा. इस टूर्नामेंट के आंकड़े क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रोमांच को भी दर्शाते हैं.

11-March-2026


बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

2 weeks ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

2 weeks ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.

2 weeks ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

2 weeks ago