✕

होम / ताकत खेल की / IPL2024:इस खिलाड़ी पर लगा लाखों जुर्माना, IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में है नाम

IPL2024:इस खिलाड़ी पर लगा लाखों जुर्माना, IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में है नाम

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस (MI) टीम के खिलाड़ी ईशान किशन पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जुर्माना लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस का समय काफी खराब चल रहा है. पहले हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई (BCCI) जुर्माना ठोक चुका है. वहीं, अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस (MI) टीम के खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के तहत BCCI ने जुर्माना लगा दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन आईपीएल में मुंबई के लिए एक बेहतर बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. क्या आप जानते हैं ये आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है और वह आईपीएल से कितनी कमाई करते हैं?

करीब 15 लाख रुपये का जुर्माना 
27 अप्रैल 2024 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर बीसीसीआई ने मुंबई इडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन की मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. आईपीएल की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई कि ईशान किशन पर आईपीएल की आचार संहिता अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है. ईशान किशन ने अपनी इस गलती को स्वीर कर लिया है, जिसके बाद उनकी मैच फीस में 10 प्रतिशत कटौती की है. अनुच्छेद 2.2 में कोई भी एक्‍शन शामिल होता है, जो क्रिकेट की गरिमाओं से बाहर हो, जैसे स्‍टंप्‍स पर पैर मारना, जानबूझकर किसी चीज को नुकसान पहुंचाना. खिलाड़ी द्वारा विज्ञापन बोर्ड, बाउंड्री लाइन, ड्रेसिंग रूम दरवाजा, शीशे की खिड़की और अन्‍य चीजों को नुकसान पहुंचाना भी इसमें शामिल हालांकि आईपीएल आयोजकों ने ईशान किशन ने अपराध का खुलासा नही किया है. आपको बता दें, ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम में ये टेस्ट, ओडीआई और टी20 तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं.


25 साल की उम्र से ऐसे बने करोड़ो
मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन 2016 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान थे और अपनी कप्तानी में भारत को फाइनल तक में ले गए थे. वहां से इशान की किस्मत चमकी और आईपीएल टीम गुजरात लायंस (अब ये टीम आईपीएल में नहीं है) ने उन्हें 3.5 करोड़ में खरीदा. 2018 में वह मुंबई इंडियंस में 6.2 करोड़ की कीमत में आए. आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी में मुंबई ने उन्हें 15.25 करोड़ में खरीदा था और इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस ने ईशान को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. ईशान की कुल नेटवर्थ करीब 60 करोड़ रुपये है. मैच में अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें कई विज्ञापनों भी मिले हैं, जिनसे उनकी अच्छी कमाई होती है. 

इन ब्रैंड्स से भी कमाते हैं करोड़ों
ईशान किशन कई ब्रांड से भी जुड़े हुए हैं. जिनमें सीएट(CEAT), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), ब्लिट्जपूल  (Blitzpool) , ऑपोजिट इंडिया (Opposite India) , मान्यवर (Manyavar) , गो नॉइज (Go Noise), सैंसपेरिल्स ग्रीनलैंड्स (SG) और अन्य शामिल हैं. इन ब्रैंड्स से जरिए भी इनकी करोड़ों रुपये की कमाई होती है. उन्होंने रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में भी निवेश किया हुआ है. 

महंगी कारों का कलेक्शन
ईशान किशन के पास महंगी कारों का भी कलेक्शन है. इनके पास 92 लाख रुपये की मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) सी-क्लास, एक फोर्ड मस्टैंग (Ford Mustang) और एक बीएमडब्ल्यू (BMW)5 सीरीज कारें हैं और इनकी कीमत लगभग 72 लाख रुपये है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago