✕

होम / बिजनेस / इटली के लिए रवाना हुआ अंबानी परिवार, कल से शुरू होगा ग्रैंड प्री-वेडिंग बैश

इटली के लिए रवाना हुआ अंबानी परिवार, कल से शुरू होगा ग्रैंड प्री-वेडिंग बैश

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन विदेश में होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई में राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे हैं. मार्च में गुजरात के जामनगर में दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए थे. जिसमें देश-विदेश की तमाम मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी, तो अब वे अपने दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रवाना हो गए हैं. इस बार अंबानी परिवार क्रूज पर इस फंक्शन को होस्ट करने जा रहा, जो 28 मई से 30 मई तक चलेगा. ऐसे में अब मुंबई से मेहमानों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ सेरेमनी का हिस्सा बनने निकले हैं, तो सलमान खान भी अपने भतीजे निर्वाण खान के साथ नजर आए. 

कितने मेहमानों के आने का है अनुमान

अनंत-राधिका के इस सेलिब्रेशन में करीब 800 मेहमान शामिल होंने का अनुमान है जिसके लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बेटे-बहू के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और माना जा रहा है कि इसके लिए क्रूज शिप पर 600 स्टाफ मेंबर्स को तैनात किया जा रहा है जो सिलेब्रिटी मेहमानों के रहने-खाने से लेकर हर जरूरत का खास ख्याल रखेंगे.

प्री वेडिंग में भी लगेगा बॉलीवुड का तड़का

यह सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक होगा. इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल होंगे. बॉलीवुड से तीनों खान, बच्चन और कपूर फैमिली के पहुंचने के चासेंज हैं. इसके अलावा बिजनेस जगत से भी कई नामचीन हस्तियां इस क्रूज शिप सेलिब्रेशन में शरीक हो सकती हैं. बता दें कि पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में 1000 से ज्यादा मेहमान जामनगर पहुंचे थे. जहां तक शादी की बात है, तो यह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही जुलाई में हो सकती है.

लॉन्च होने जा रहा है दुनिया का सबसे तगड़ा प्रोसेसर वाला फोन, मिलेंगे ये फीचर

समुद्र के बीच होगा सेलिब्रेशन

यूरोप की कई कंट्रीज समुद्र से कनेक्टेड हैं. UK, इटली, फ्रांस और स्पेन एक-दूसरे से समुद्र से जुड़े हुए हैं. ऐसे में यहां क्रूज शिप टूरिज्म काफी फेमस है. अंबानी का क्रूज शिप इटली से रवाना होकर सदर्न फ्रांस में अपनी यात्रा पूरी करेगा. सदर्न फ्रांस भी अपने आप में काफी फेमस है. ये जगह अपने आकर्षक तट, सुंदर नीले समुद्र और खूबसूरत शहरों के लिए जानी जाती है. अगर किसी व्यक्ति को यहां के किसी साधारण क्रूज शिप पर पार्टी करनी है, तो उसे 500 से 1000 डॉलर यानी लगभग 84,000 हजार रुपए खर्च करने होंगे. 

करोड़ों रुपये होंगे खर्च

बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार अब अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इटली और फ्रांस में क्रूज पर होस्ट करने के लिए तैयार हैं. इसमें देश-दुनिया के चुनिंदा 800 मेहमान शामिल होंगे. इनमें 300 VVIPs हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी पर अंबानी परिवार 4 दिनों में 1259 करोड़ रुपए खर्च करेगा. इस दौरान कई नामी सेलेब्स क्रूज पर धमाल मचाएंगे. सेकंड प्री-वेडिंग पार्टी ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ नाम के क्रूज पर होगी. यह 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और समंदर में 4380 किलोमीटर का सफर पूरा कर उत्तरी फ्रांस तट पर पहुंचेगा. 
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

3 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

4 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

4 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

4 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

4 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

3 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

6 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

4 hours ago