✕

होम / ताकत खेल की / जीत के बाद भी Hardik Pandya ने की बड़ी गलती, BCCI ने लगाया जुर्माना

जीत के बाद भी Hardik Pandya ने की बड़ी गलती, BCCI ने लगाया जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स की जीत की खुशी भी ढंग से नहीं मना सके थे कि उनपर बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीएल 2024 के एक बड़े मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हरा दिया. हालांकि, इस जीत की खुशी बहुत देर तक नहीं टिकी. कुछ ही देर बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कप्तान हार्दिक पंड्या पर एक्शन लेते हुए जुर्माना ठोका है. यह जुर्माना पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है. मुंबई फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे करने में असफल रहे, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

हार्दिक पंड्या पर बीसीसीआई ने लिया एक्शन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बयान में इसकी पुष्टि की. यह पहला मामला है जब हार्दिक ओवर-रेट मानदंडों को पूरा करने में विफल रहे, इसलिए केवल 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. मैच के बाद बीसीसीआई ने बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 18 अप्रैल को पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी.  

इन 5 बैंकों से सावधान, आपने भी तो नहीं लगाया है पैसा

हार्दिक को अगली बार रहना होगा सावधान 

अगर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से स्लो ओवर रेट के लिए दोषी पाए जाते हैं तो उन पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और इम्पैक्ट प्लेयर सहित मुंबई इंडियंस (MI) टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये या मैच फीस का 25% (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा. नियमों के मुताबिक एक आईपीएल सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट के लिए दोषी पाए जाने पर कप्तान पर 30 लाख रुपए जुर्माने के अलावा एक आईपीएल मैच का बैन लगाया जाएगा. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर समेत दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपए या मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया जाएगा.

अन्य कप्तानों पर भी पड़ चुकी है फाइन की मार  

हार्दिक से पहले आईपीएल में स्लोओवर रेट की मार कोलकाला नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 16 अप्रैल को पड़ी थी. स्लोओवर रेट रखने की वजह से उन पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर तो दो बार जुर्माना लग चुका है. पहली बार उन 12 लाख का जुर्माना और दूसरी बार 24 लाख का जुर्माना लगाया गया था. 10 अप्रैल को गुजरात ने राजस्थान को 3 विकेट से हराया था लेकिन मैच में स्लोओवर रेट की वजह से संजू सैमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था, वहीं शुभमन आईपीएल 2024 के पहले कप्तान थे, जिन पर स्लोओवर रेट के तहत जुर्माना लगा था.  

ऐसे लगता है स्लोओवर रेट में फाइन 

आईपीएल में अगर कोई पहली बार स्लोओवर रेट का दोषी पाया जाता है, तो उस पर  12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है. दूसरी बार कप्तान पर 24 लाख रुपए और टीम के सदस्यों पर 6 लाख रुपये या या उनकी मैच फीस का 25%, जो भी कम हो, उसके तहत जुर्माना लगता है. तीसरी बार कप्तान पर एक मैच का बैन लगाया जाता है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

2 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

3 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

2 hours ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

4 hours ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

4 hours ago