✕

होम / ताकत खेल की / ब्रायन लारा ने चुनी T20 World Cup के लिए भारतीय टीम, ये बड़े खिलाड़ी बाहर

ब्रायन लारा ने चुनी T20 World Cup के लिए भारतीय टीम, ये बड़े खिलाड़ी बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान होना है और इस बीच महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने विश्व कप के लिए अपनी ड्रीम टी-20 का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) 2024 को लेकर फैंस की नजरे सभी टीमों के स्क्वाड पर टिकी हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकती है. उससे पहले दुनियाभर के पूर्व क्रिकेटर विश्व कप के लिए अपनी-अपनी बेस्ट 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर रहे हैं. वहीं अब इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने भी अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है. 

ब्रायन लारा ने चुना टी20 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड

ब्रायन लारा ने रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़‍ियों विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को जगह दी. इसके अलावा यशस्‍वी जायसवाल और IPL ने निकली पेस की सनसनी मयंक यादव को भी शामिल किया है. वहीं, विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी लारा ने संजू सैमसन और ऋषभ पंत के कंधों पर सौंपी ताकि बल्‍लेबाजी क्रम में गहराई बढ़े. इसके साथ ही ब्रायन लारा ने शिवम दुबे की ऑलराउंड क्षमता पर भरोसा जताया और रवींद्र जडेजा को मौका दिया. उन्‍होंने स्पिनर्स के रूप में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पर भरोसा जताया. तेज गेंदबाजों के रूप में बुमराह के अलावा लारा ने अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा और मयंक यादव को चुना.

स्क्वाड में इनको नहीं किया शामिल

ब्रायन लारा ने केएल राहुल, मोहम्‍मद सिराज और रिंकू सिंह जैसे स्‍टार्स को बाहर करके जोरदार झटका दिया है. केएल राहुल विकेटकीपिंग बल्‍लेबाज के रूप में अपनी छवि स्‍थापित कर चुके हैं. मोहम्‍मद सिराज भी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्‍सा हैं, वहीं रिंकू सिंह ने पिछले कुछ समय में टी20 प्रारूप में मैच फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाई है. लेकिन लारा ने इनमें से किसी पर भरोसा नहीं जताया.

जून में खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप

वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की मेजबाजी में खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज IPL के मौजूदा सीजन के खत्‍म होने के बाद 2 जून से होगा. BCCI की चयन समिति जल्‍द ही भारतीय टीम ऐलान कर सकती है. भारत अपने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अभियान का आगाज 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा. भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड और टूर्नामेंट के मेजबान अमेरिका के साथ रखा गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

1 hour ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

2 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

3 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

1 hour ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

4 hours ago