होम / ताकत खेल की / IPL2024 : रिटायरमेंट के बाद भी IPL में मचा रहे धूम, जानते हैं कितने दौलत हैं ये खिलाड़ी?

IPL2024 : रिटायरमेंट के बाद भी IPL में मचा रहे धूम, जानते हैं कितने दौलत हैं ये खिलाड़ी?

IPL 2024 में रिटायर हो चुके भारतीय से लेकर विदेशी खिलाड़ी भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं. हर कोई उनके प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ( IPL 2024) में इस बार युवा खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि रिटायर्ड खिलाड़ी भी खूब धमाल मचा रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके ये खिलाड़ी आईपीएल में खूब धुआंधार प्रदर्शन कर अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं. आईपीएल में ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से  हुई बाजी को भी पलट दे रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी और इनके पास कितनी संपत्ति है? 

क्रिकेट के साथ कमाई में भी धोनी का अच्छा रिकॉर्ड
भारत को दो विश्व कप दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में ही संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी का जादू अब भी बरकरार है. आपको बता दें, क्रिकेट में अपने लॉन्ग शॉर्ट से सभी को चौंकाने वाले धोनी की नेटवर्थ भी चौंकाने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी के पास करीब 1040 करोड़ से अधिक संपत्ति है. चेन्नई सुपर किंग टीम के अहम खिलाड़ी व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलने के लिए 16 करोड़ की फीस लेते हैं. इसके अलावा विज्ञापन और डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर बिजनेस फर्मों में निवेश के जरिये भी अच्छी कमाई कर रहे हैं. इनसे हर महीने वह लगभग 4 करोड़ रुपये कमाते हैं. वे लगभग 30 बड़े ब्रांड का विज्ञापन कर रहे हैं, जिनमें स्कीपर पाइप, जियो सिनेमा, गल्फ आयल, मास्टर कार्ड जैसे ब्रांड शामिल है. इसके साथ ही धोनी फार्मिंग भी करते हैं. वे कडकनाथ चिकन की फार्मिंग करके भी बड़ी कमाई कर रहे हैं. जिसका चिकेन लगभग 1000 रुपये किलो बिकता है. उनके पास पॉर्च 911, फरारी 599 GTO,  पोनटियाक फायरबर्ड ट्रांस AM,  हमर,  कॉन्फिडरेट हलकट X 132 जैसी कारों का कलेक्शन है. 

नरेन के पास 116 करोड़ की संपत्ति
35 साल के सुनील नरेन (Sunil Narine) भी आईपीएल में गजब की फॉर्म में दिख रहे हैं. वे आईपीएल 2024 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने लीग में 276 रन बना दिए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है. वह आईपीएल में केकेआर की टीम में शामिल हैं. वेस्ट इंडिज के खिलाड़ी सुनील नरेन ने पिछले साल नवंबर में संन्यास का ऐलान किया था. हालांकि वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल चाहते हैं कि सुनील नरेन इसी साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलें. सुनील आईपीएल और बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलते हैं, दोनों लीगों से उनकी अच्छी कमाई होती है. इनकी नेटवर्थ करीब 116 करोड़ रुपये है. आईपीएल से ये 6 करोड़ रुपये कमाते हैं. सुनील नरेन के पास अपने गैराज में काफी पॉश कारें हैं, जिनमें रेंज रोवर और ऑडी जैसी कारें शामिल हैं. वह फेयर प्ले, अटलांटिक खेल, प्रतीक चिन्ह खेल का विज्ञापन करते हैं. 

आईपीएल में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले क्रिकेटरों में शामिल
दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आईपीएल 2024 में धूम मचाए हुए हैं. 39 साल के फाफ डू प्लेसी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान हैं. उन्होंने 7 मैच में 154.66 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं. आपको बता दें, इनके पास करीब 130 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वह ब्रैंड एंडोर्समेंट और विभिन्न देशों में लीग क्रिकेट खेलकर भी कमाई करते हैं. ये खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से इन्हें 7 करोड़ रुपये वेतन मिलता है. इनके पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, ट्रायम्फ और ऑडी जैसी शानदार कारों का कलेक्शन है. डू प्लेसी IXU स्पोर्ट्स, हाउज़ैट, स्बोटॉप, सरीन स्पोर्ट्स और इन्सिग्निया स्पोर्ट्स जैसे ब्रैंड्स से जुड़े हैं. 

वनडे-टेस्ट छोड़ा, पर आईपीएल में जलवा कायम
डेविड वॉर्नर (David Warner) ने आईपीएल 2024 में 6 मैच में 166 रन बनाए हैं. हाल ही में वनडे और टेस्ट को अलविदा कहने वाले डेविड वॉर्नर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते रहने की इच्छा जताई है. वार्नर ने कहा है कि वे टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. इसके बाद वे इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह देंगे. डेविड वॉर्नर की नेट वर्थ करीब 13 मिलियर डॉलर हैं. 1.5 मिलियन डॉलर उनको ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटस से वेतन मिलता है. 10000 डॉलर वह टी20 की फीस के रूप में लेते हैं, 15000 वनडे और 20000 डॉलर टेस्ट क्रिकेट की फीस मिलती है. वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल खेलते हैं, जिसके लिए उन्हें 6 करोड़ 25 लाख रुपये मिले हैं. डेविड वॉर्नर ASICS, LG, DSC, KFC, चैनल नाइन, टोयोटा और मेक-ए-विश फाउंडेशन जैसी कई कंपनियों से जुड़े रहे हैं, जिनसे उनकी मोटी कमाई होती है. उनके पास लम्बोर्गिनी ह्युराकन, जिसकी कीमत लगभ 450000 डॉलर है और लेक्सस RX350 जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन है.

83 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके क्विंटन डि कॉक (Quinton de Kock) टी20 वर्ल्ड कप में खेलते दिखेंगे. डिकॉक का आईपीएल में प्रदर्शन काफी अच्छा है, जिसके लिए उन्हें वाहवाही भी मिल रही है. ये दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं. इनके पास करीब 82 करोड़ की संपत्ति है और ये कई ब्रैंड विज्ञापन भी करते हैं आईपीएल खेलने के लिए इन्हें  6.75 करोड़ रुपये फीस मिलती है. इनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें 20.77 लाख रुपये की डई सोनाटा, 57.60 लाख रुपये की मर्सिडीज-बेंज मर्सिडीज A35 AMG, 25.64 लाख रुपये की जीप कम्पास, 3 करोड़ रूपये की ऐस्टन मार्टिन शामिल हैं. वहीं, ये एडिडास, गन और मूर (जीएम), dream11 और सरीन स्पोर्ट्स जैसे ब्रैंड्स से भी कमाई करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

1 week ago

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026


बड़ी खबरें

सेशेल्स में भी मिलेगी UPI से पेमेंट की सुविधा, 10 देशों तक पहुंचा भारतीय पेमेंट नेटवर्क

सेशेल्स में UPI सेवा शुरू होने से भारतीय पर्यटक बिना विदेशी मुद्रा की चिंता किए सीधे डिजिटल भुगतान कर सकेंगे. इससे भुगतान प्रक्रिया आसान, तेज और सुरक्षित बनेगी.

2 hours ago

राजस्थान में 1 लाख करोड़ का निवेश करेगी सेरेंटिका, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को मिलेगी रफ्तार

कंपनी का लक्ष्य हर साल 67 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली की आपूर्ति करना है, जिससे लगभग 4.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी.

44 minutes ago

हाउसिंग मार्केट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरी तिमाही में घरों की बिक्री 6% घटी: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च के अनुसार, दूसरी तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में करीब 90,715 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 96,285 यूनिट था.

1 hour ago

PFC-REC विलय को मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी; शेयरों में हलचल

11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संयुक्त लोन बुक के साथ उभरेगा नया वित्तीय दिग्गज, शेयरधारकों को मिलेगा शेयर-स्वैप का लाभ

4 hours ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

3 hours ago