✕

होम / ताकत खेल की / IPL 2024 : KKR को हराने वाले बटलर के पास है इतना पैसा कि अकेले खरीद लें पूरी टीम

IPL 2024 : KKR को हराने वाले बटलर के पास है इतना पैसा कि अकेले खरीद लें पूरी टीम

मंगलवार को हुए IPl 2024 के मैच में KKR के खिलाफ RR के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) ने तूफानी सेंचुरी ठोकते हुए टीम को 2 विकेट से जीत दिला दिलाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जोस बटलर (Jos Buttler) ने तूफानी शतक लगाते हुए राजस्थान को 2 विकेट से जीत दिलाई. बटलर ने अपना यह शतक सिर्फ 55 गेंद में पूरा किया. आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में जोस बटलर विराट कोहली (Virat Kolhi) से अब सिर्फ एक पारी दूर हैं. इस लीग में सबसे अधिक 8 शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. वहीं, जोस बटलर के नाम अब कुल 7 आईपीएल शतक हो चुके हैं. शतक का रिकॉर्ड बनाने के साथ बटलर इंग्लैंड के सबसे ज्यदा कमाई करने वाले खिलाड़ी भी हैं, तो चलिए आपको बताते हैं इनकी नेटवर्थ कितनी है और ये कहां से कितनी कमाई करते हैं.  

इतनी है जोस बटलर की नेटवर्थ
जोस बटलर (Jo Buttler) क्रिकेट जगत में एक बड़ा नाम है. वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विकेटकीपर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 16 मिलियन (134 करोड़ रुपये) है. वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. जोस बटलर आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं और उन्होंने कई यादगार मैच जिताने वाली पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है.

इंग्लैंड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी
8 सितंबर 1990 को टॉनटन समरसेट, इंग्लैंड में जन्मे जोस बटलर इंग्लैंट के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं और जोस बटलर की नेट वर्थ मौजूदा अंग्रेजी क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा है.  जोस बटलर की नेटवर्थ पिछले दस सालों में तीन गुना तक बढ़ गई है. 2004 में बटलर के पास 3.9 मिलियन डॉलर संपत्ति थी, जो आज करीब 16 मिलियन डॉलर पर पहुंच गई है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से उन्हें मैच 9 करोड़ रुपये फीस मिलती है. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने के लिए 10 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.  2016 में उन्होंने आईपीलए खेलने की शुरूआत मुंबई इंडियंस के साथ की, जिसके लिए उन्हें 3.8 करोड़ मिले थे. 

इसे भी पढ़ें-AI ने एक और Actress की अश्लील फोटो बनाई, अब होगा बड़ा एक्शन

ब्रैंड्स और सोशल मीडिया से भी करते हैं मोटी कमाई
जोस बटलर एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक स्मार्ट बिजनेसमैन भी हैं. वह क्रिकेट के अलावा कई ब्रैंड्स एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के लिए भी अच्छा खासा पैसा लेते हैं. वह प्रति विज्ञापन शूट के करीब 6 करोड़ रुपये लेते हैं. वहीं, सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर एक पोस्ट करने के लिए 2-4 करोड़ रुपये लेते हैं. उन्होंने कई जगह निवेश किया है, जिससे उन्हें 10 करोड़ रुपये मिलते हैं. आपको बता दें, इनके इंस्टाग्राम  (Instagram) अकाउंट पर 3 मिलियन, फेसबुक(Facebook) पर  2.3 मिलियन और एक्स (X) पर 1 मिलियन फॉलोवर हैं.     

शानदार कार, बाइक्सन कलेक्शन, विला भी आलीशान
 जोस बटर के पास कम लेकिन कुछ लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है. उनके पास मर्सिडीज एसयूवी बेंज जेड-क्लास है, जिसकी कीमत 1,25,000 डॉलर है और एक अल्ट्रा स्टाइलिश बीएमडब्ल्यू एक्स2 है , जिसकी कीमत 60,000 डॉलर है. इसके अलावा जोस बटलर के बाइक कलेक्शन में दुनिया की कुछ सबसे शानदार बाइक्स भी हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

43 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago