✕

होम / ताकत खेल की / T-20 में की बराबरी, ODI सीरीज जीतने की है भारत की बारी? यहां देख सकते हैं लाइव मैच!

T-20 में की बराबरी, ODI सीरीज जीतने की है भारत की बारी? यहां देख सकते हैं लाइव मैच!

India Vs South Africa ODI सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को 1:30 बजे से जोहानसबर्ग के न्यू वांडरर स्टेडियम में खेला जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में क्रिकेट की दीवानगी अलग ही स्तर पर है और फिलहाल भारतीय दल दक्षिणी अफ्रीका (India Vs South Africa ODI) के दौरे पर है. इस दौरे पर भारत और दक्षिणी अफ्रीका के बीच अभी तक T-20 मैचों की एक श्रृंखला खेली जा चुकी है और भारत ने इस श्रृंखला को 1-1 के स्कोर से बराबर कर लिया था. इस श्रृंखला में तीन मैच खेले जाने थे जिनमें से 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब लोगों को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली ODI श्रृंखला का बेसब्री से इंतजार है. 

India Vs South Africa ODI 
इस ODI श्रृंखला के दौरान भी भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa ODI) के बीच 3 मैच खेले जायेंगे. T-20 श्रृंखला के दौरान जहां टीम की बागडोर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथ में थी, वहीं ODI श्रृंखला के दौरान KL राहुल (KL Rahul) टीम की अगुवाई करते हुए नजर आयेंगे. विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैन्स को निराशा का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि दोनों ही दिग्गज इस श्रृंखला में खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे. आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ODI मैच 17 दिसंबर 2023 को खेला जाएगा, वहीं दूसरा ODI मैच 19 दिसंबर और आखिरी ODI मैच 21 दिसंबर 2023 को खेला जाएगा. 

कहां खेले जायेंगे मैच?
पहला ODI मैच (India Vs South Africa ODI) 17 दिसंबर को 1:30 बजे से जोहानसबर्ग के न्यू वांडरर स्टेडियम में खेला जाएगा. आपको बता दें कि यह पिच बैटिंग के लिए उपयुक्त मानी जाती है, हालांकि दक्षिण अफ्रीका में लगातार हो रही बारिश की वजह से ग्राउंड पर नमी देखने को भी मिल सकती है, जिसकी वजह से गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. दूसरा ODI मैच 19 दिसंबर 2023 को 4:30 बजे से सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. इस पिच को तेज गेंदबाजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है और यहां गेंद में उछाल देखने को मिल सकता है. एक बार सेट हो जाने के बाद बल्लेबाजों को भी इस पिच पर कोई खास दिक्कत तो नहीं होनी चाहिए. तीसरा ODI 21 दिसंबर को 4:30 बजे से बोलैंड पार्क में खेला जाएगा. 

कहां देखें मैच?
बोलैंड पार्क की पिच गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए भी अच्छी मानी जाती है और खेल के शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद भी मिल सकती है लेकिन दूसरे हाफ के दौरान स्पिन गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिल सकती है. स्टार स्पोर्ट नेटवर्क (Star Sport Network) द्वारा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa ODI) ODI सीरीज का लाइव प्रसारण किया जाएगा और आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर भी मैच देख सकते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: कर रहे हैं IPO का इंतजार? लिस्ट में अगला है Innova Captab के IPO का नाम!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago