होम / ताकत खेल की / ICC ने बदले क्रिकेट संबंधित ये जरूरी ये नियम, जानिये कितना बदल जाएगा खेल!

ICC ने बदले क्रिकेट संबंधित ये जरूरी ये नियम, जानिये कितना बदल जाएगा खेल!

अगर कोई टीम स्टम्पिंग की प्रक्रिया के दौरान कैच पकड़े जाने के मामले की जांच चाहती है तो इसके लिए टीम को अलग से DRS लेना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ICC यानी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में ICC ने क्रिकेट संबंधित कुछ नियमों में जरूरी बदलाव कर दिए हैं और क्रिकेट के लिए जैसी दीवानगी भारत में देखने को मिलती है उसके अनुसार यह अति आवश्यक है कि इस खेल को चाहने वालों और दर्शकों को भी इन बदलावों के बारे में जानकारी हो. 

ICC ने बदले ये नियम
ICC द्वारा किये गए बदलावों के अनुसार अब स्टंपिंग के लिए DRS (Decision Review System) दौरान केवल साइड-ऑन रीप्ले ही चेक करेगा करेंगे और विकेट के पीछे कैच पकड़े जाने की परिदृश्य को अंपायरों द्वारा जांचा नहीं जाएगा. नियमों में हुए इन बदलावों को 12 दिसंबर 2023 से लागू किया जा चुका है और अगर कोई टीम स्टम्पिंग की प्रक्रिया के दौरान कैच पकड़े जाने के मामले की जांच चाहती है तो इसके लिए टीम को अलग से DRS लेना होगा और अपील करनी होगी. आपको बता दें कि नियमों में बदलाव से पहले अगर स्टम्पिंग की जांच की जाती थी तो पहले कैच पकड़े जाने की जांच होती थी और इसके बाद ही स्टंपिंग की जांच की जाती थी. लेकिन अब अगर आपको स्टंपिंग के साथ-साथ कैच पकड़े जाने की भी जांच करनी है तो आपको इसके लिए अलग से अपील करनी होगी. 

स्टंपिंग की अपील, स्टंपिंग की जांच
पिछले साल की शुरुआत में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Australia) सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स केरी (Alex Carey) ने DRS का इस्तेमाल विकेट के पीछे कैच पकड़े जाने के लिए अपील के रूप में किया था और उससे पहले उसी रिव्यु में स्टंपिंग की अपील को भी जांचा है. अब अगर कोई भी टीम स्टंपिंग के अपील करती है तो केवल विकेट का साइड व्यू ही देखा जाएगा और अंपायर केवल स्टंपिंग की अपील की जांच करेंगे और स्निकोमीटर, जिसे आमतौर पर अल्ट्राएज (UltraEdge) के नाम से जाना जाता है, का इस्तेमाल नहीं करेंगे. 

इन नियमों में भी हुए बदलाव
ICC ने बयान जारी कर कहा है कि नियमों में किये गए बदलावों के बाद अब स्टंपिंग के रिव्यु का इस्तेमाल सिर्फ स्टंपिंग के लिए किया जाएगा. इससे फील्डिंग कर रही टीम को बैट्समेन को आउट करने के लिए मुफ्त का रिव्यु नहीं मिलेगा और उन्हें अलग से एक रिव्यु भी लेना पड़ेगा. इसके साथ ही ICC ने कोनकशन से संबंधित नियमों में भी बदलाव किये हैं. अब कोनकशन के बदलाव में आने वाले खिलाड़ी को गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. इसके साथ ही मैदान में चोट लगने पर खिलाड़ी की स्थिति को जांचने और उसका इलाज करने के लिए अब अधिकतम 4 मिनट का ही समय दिया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें: नए साल में इस कंपनी से आई ले-ऑफ की खबर, इतने हजार कर्मचारी होंगे बाहर 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago