होम / बिजनेस / घाटे से बाहर आई Zomato, बेहतर EBITDA के बावजूद हरे निशान पर नहीं आ सका शेयर

घाटे से बाहर आई Zomato, बेहतर EBITDA के बावजूद हरे निशान पर नहीं आ सका शेयर

Blinkit ने इस तिमाही में 75 नए स्‍टोर खोले हैं जिसके बाद इनकी संख्‍या 526 हो गई है. अब कंपनी इस तिमाही में इसे 1000 स्‍टोर तक ले जाने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने पिछले साल चौथी तिमाही में नेगेटिव EBITDA के बावूजद पहली बार सकारात्‍मक ग्रोथ दर्ज करते हुए 195 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने साल दर साल मुनाफे में भी इजाफा देखने को मिला और ये पिछले साल 2056 करोड़ के मुकाबले इस साल 3562 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. 

क्‍या कह रहे हैं चौथी‍ तिमाही के आंकड़े? 
कंपनी की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार, क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी दोनों का कुल कारोबार 13536 करोड़ रुपये रहा है. इसमें 51 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. इसी तरह अगर सालाना ग्रोथ की बात करें तो उसमें 61 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है और ये 3873 करोड़ रुपये रहा है. इसी तरह पिछले साल के मुकाबले दोनों कंपनियों का EBITDA नेगेटिव मार्क से पहली बार पॉजिटिव आया है और ये 194 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी की टॉपलाइन ग्रोथ में भी इजाफा देखने को मिला है और ये पिछले साल 40 प्रतिशत के मुकाबले इस साल 61 प्रतिशत तक जा पहुंची है. कंपनी ने अपने क्विक कॉमर्स कारोबार में 1000 नए स्‍टोर का एक्‍सपेंसन भी किया है. 

ये भी पढ़ें: इन कारोबार में 80 हजार करोड़ रुपये निवेश करने जा रहे हैं गौतम अडानी, ये है मकसद

क्‍या बोले Zomato और Blinkit के CEO? 
Zomato के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने नतीजों के सामने आने के बाद हमारी टीम ने इस बार बेहद शानदार काम किया है. हमारे चारों कारोबारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्‍होंने कहा कि हमें आने वाले सालों में भी अपनी आंख और कान को जमीन पर टिकाए रखना है. हमारे काम ने स्‍टेकहोल्‍डर का कंपनी पर विश्‍वास और भी बढ़ाया है और हम आने वाले समय में भी उनकी उम्‍मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. 

वहीं Blinkit के संस्थापक और सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने नतीजों पर अपनी बात कहते हुए कहा कि अभी हमारा फोकस अपने स्‍टोर के विस्‍तार पर है. उन्‍होंने कहा कि इस तिमाही में हमने 75 नए स्‍टोर जोड़े हैं, जिसके बाद हमारे कुल स्‍टोर की संख्‍या 526 हो गई है. उन्‍होंने कहा कि इस तिमाही में हम 100 स्‍टोर जोड़ने की उम्‍मीद कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि वो अपने स्‍टोर की संख्‍या को 1000 तक पहुंचाने का लक्ष्‍य बना रहे हैं. वहीं Zomato के शेयर की बात करें तो आज 205 पर खुला था लेकिन बाजार बंद होते समय शेयर 196.65 रुपये पर बंद हुआ. शेयर में सोमवार को नतीजों के बावूजद 2.31 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. 

किस कारोबार में कितनी हुई है ग्रोथ और शेयर का हाल 
जोमैटो मौजूदा समय में चार कंपनी के रूप में काम कर रही है. जोमैटो की ग्रोथ की बात करें तो उसमें 28 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले साल 2023 में इसकी ग्रोथ पर नजर डालें तो ये 23 प्रतिशत थी. इस बार इसमें 5 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. इसी तरह क्विक कॉमर्स के कारोबार में 97 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं Hyperpure के कारोबार में 99 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जबकि Going out के कारोबार में 207 प्रतिशत साल दर साल का इजाफा हुआ है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

16 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

54 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

54 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

16 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago