होम / ताकत खेल की / यह फास्ट बॉलर बना ASICS इंडिया का ब्रांड अंबेसडर, डेब्यू पर तोड़ा था 24 साल पुराना रिकॉर्ड

यह फास्ट बॉलर बना ASICS इंडिया का ब्रांड अंबेसडर, डेब्यू पर तोड़ा था 24 साल पुराना रिकॉर्ड

Prasidh Krishna Fast Bowler: प्रसिद्ध कृष्णा ने मार्च 2021 में 24 साल पुराना रिकॉर्ड अपने डेब्यू पर तोड़ा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अपनी बॉलिंग के दम पर 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा को जापान की एक प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रांड ने भारत में अपना ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है. जापान की प्रसिद्ध स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस ब्रांड कंपनी ASICS ने कृष्णा की युवाओं में बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए ये फैसला लिया है. 

2021 में तोड़ा था 24 साल पुराना  
प्रसिद्ध कृष्णा ने मार्च 2021 में 24 साल पुराना रिकॉर्ड अपने डेब्यू पर तोड़ा था, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट लिए थे. कृष्णा के जुड़ाव पर ASICS इंडिया और दक्षिण एशिया के एमडी रजत खुराना ने कहा कि "हमें अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर और बहुत अनुभवी फास्ट बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा को अपने साथ जोड़ने में काफी खुशी महसूस हो रही है. उनकी उर्जा और खेल के प्रति लगाव से साफ दिखता है कि खेलों में वो ताकत है जो न केवल शरीर में ब्लकि दिमाग में भी बदलाव लाती है. इससे हमें नए एथलीट्स को अपने साथ जोड़ने में काफी मदद मिलेगी."

इस उपलब्धि पर प्रसिद्ध कृष्णा ने क्या कहा 
वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने ASICS के साथ जुड़ने पर कहा, " मैं ASICS परिवार के साथ जुड़कर बहुत रोमांचित हूं. मैं ब्रांड के विजन, फिलॉस्फी और क्रिकेट की दुनिया में जो काम किया है उसका प्रशंसक हूं. मुझे लगता है कि इस जुड़ाव से हम दोनों एथलीट्स के दिमाग और जिंदगी में कुछ नया कर पाएंगे."

फुटवियर टेक्नोलॉजी में कई सारे इनोवेशन
ASICS पिछले कई सालों से कई तरह के स्पोर्ट्स में युवा एथलीट्स के साथ काम कर रही है. कंपनी ने खिलाड़ियों की मदद के लिए फुटवियर टेक्नोलॉजी में कई सारे इनोवेशन किए हैं. ASICS इंडिया की प्रसिद्ध कृष्णा के साथ पार्टनरशिप करने से कंपनी को एक नई ऊंचाई तो मिलेगी ही, वहीं स्पोर्ट्स की दुनिया में नए एथलीट्स के शरीर और दिमाग को खेलों के जरिए होने वाले बदलाव के बारे में और अवेयरनेस आने की उम्मीद है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

19 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

14 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

16 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

16 hours ago