होम / ताकत खेल की / इस बिजनेस में ऐसा क्या है, जो धोनी, विराट-अनुष्का, रितेश-जेनेलिया ने धड़ाधड़ किया इन्वेस्ट

इस बिजनेस में ऐसा क्या है, जो धोनी, विराट-अनुष्का, रितेश-जेनेलिया ने धड़ाधड़ किया इन्वेस्ट

इसमें किन-कन सेलिब्रिटीज ने इन्वेस्ट किया है, ये जानने से पहले ये जान लीजिए कि आखिर ये 'कल्चर्ड या लैब मीट' होता क्या है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इन दिनों 'कल्चर्ड मीट' या 'लैब मीट' की चर्चा जोरों पर है. पिछले एक साल में यह भारत में तेजी से पॉपुलर हुआ है. यही नहीं, इसे भारत सरकार भी जमकर प्रमोट कर रही है. FICCI जैसी संस्था भी इसे प्रमोट करने में पूरा सहयोग कर रही है. यही नहीं, इसमें फिल्मी और क्रिकेट की दुनिया के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी इन्वेस्ट कर रहे हैं. इसका मतलब साफ है कि भविष्य में यह और पॉपुलर होने वाला है.

ये कल्चर्ड मीट या लैब मीट होता क्या है?
इसमें किन-कन सेलिब्रिटीज ने इन्वेस्ट किया है, ये जानने से पहले ये जान लीजिए कि आखिर ये 'कल्चर्ड या लैब मीट' होता क्या है? ये एक ऐसा मीट होता है जो किसी फार्म हाउस या बूचड़खाने से नहीं आता, बल्कि इसे फैक्टरी में तैयार किया जाता है. कई लोग ऐसे हैं, जो जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल तो करना चाहते हैं, पर वे ऐसा इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि इसके लिए जानवरों की बेरहमी से हत्या की जाती है. ऐसे ही लोगों के लिए लैब में ही मीट तैयार करने की ऐसी तकनीक विकसित की गई है, जिसमें किसी जानवर की हत्या नहीं की जाती. जानवरों को तकलीफ दिए बिना उनके सेल्‍स लिए जाते हैं और उन्हें लैब में बायोरिएक्‍टर में कल्‍चर करके विकसित किया जाता है. इसे ही कल्चर्ड मीट या लैब मीट कहते हैं.

19000 करोड़ रुपये बिजनेस का अनुमान
कल्चर्ड मीट का कारोबार पिछले एक साल में तेजी से बढ़ा है. इसमें कई स्टार्टअप उतर चुके हैं, जिनमें प्रमुख हैं- लिसियस (Licious), शाका हैरी (Shaka Harry), ब्लू ट्राइब फूड्स (Blue Tribe Foods) और इमैजिन मीट्स (Imagine Meats). Good Food Institute India's की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक कल्चर्ड मीट या लैब मीट का कारोबार 19000 करोड़ रुपये का हो जाएगा. अब जब इस कारोबार का भविष्य इतना सुनहरा है तो भला सेलिब्रिटीज इसमें इन्वेस्ट किए बिना कैसे रह सकते हैं.

धोनी ने इसी महीने किया इन्वेस्ट
इसी महीने यानी, अक्टूबर 2022 में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कल्चर्ड मीट के बिजनेस में उतर गए. उन्होंने प्लांट बेस्ड मीट स्टार्टअप Shaka Harry में निवेश किया है, जिसकी घोषणा 11 अक्टूबर, 2022 को गई.

विराट-अनुष्का भी पीछे नहीं
उनसे पहले इस बिजनेस का भविष्य टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने देख लिया था. दोनों ने फरवरी, 2022 में ही ब्लू ट्राइब फूड्स (Blue Tribe Foods) में निवेश किया है. यह भी प्लांट बेस्ड मीट बनाती है, जिसके फाउंडर संदीप सिंह और निक्की अरोड़ा हैं.

रितेश देशमुख और जेनेलिया ने तो फैक्ट्री ही खोल दी
धोनी, विराट और अनुष्का ने तो फर्म में इन्वेस्ट किया है, पर बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया ने तो इसकी फैक्ट्री ही खोल दी है. दोनों ने 2021 में Imagine Meats की स्थापना की, जिसमें प्लांट बेस्ड मीट तैयार किया जाता है. दोनों ने अपने इस बिजनेस की घोषणा 2020 में ही कर दी थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड रन, बड़े शॉट्स और दमदार गेंदबाजी का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और करीबी मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा. इस टूर्नामेंट के आंकड़े क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रोमांच को भी दर्शाते हैं.

11-March-2026


बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

2 weeks ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

2 weeks ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.

2 weeks ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

2 weeks ago