होम / ताकत खेल की / बॉम्बे हाईकोर्ट ने BCCI को दिया करारा झटका, जानें क्या है मामला 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने BCCI को दिया करारा झटका, जानें क्या है मामला 

BCCI ने ESIC कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन वहां भी उसे निराशा ही हाथ लगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बॉम्बे हाईकोर्ट से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को झटका लगा है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि चूंकि BCCI कमर्शियल गतिविधियों में लगा हुआ है और उसी से मुनाफा कमा रहा है, इसलिए वह कर्मचारी राज्य बीमा निकाय (ESIC) अधिनियम के तहत आता है. 

कोर्ट ने यह कहा 
अदालत के इस फैसले का मतलब है कि बीसीसीआई ESIC कारपोरेशन को नियोक्ता के अंशदान का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है. बता दें कि ESI कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम करती है. न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि BCCI व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल है और उससे कमाई कर रहा है. ये गतिविधियां केवल मनोरंजन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके प्रसारण अधिकारों की भी बोर्ड द्वारा नीलामी की जाती है. लिहाजा, BCCI मुंबई शॉप एंड एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधानों के तहत एक 'शॉप' है और इसलिए वो ईएसआई अधिनियम के दायरे में आएगा.

क्या है मामला?
BCCI ने मुंबई स्थित ESI अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. ESIC अदालत ने कहा था कि बोर्ड को शॉप एंड एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत "शॉप" के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है और इसलिए, वो ईएसआई अधिनियम के दायरे में आएगा. दरअसल, यह पूरा मामला शुरू हुआ अप्रैल-मई 2011 में जब इंश्योरेंस इंस्पेक्टर ने बोर्ड के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान, वहां मौजूद कर्मचारियों और उनके वेतन की जांच की गई थी.

बोर्ड के तर्क बेअसर
मई 2007 से मार्च 2014 तक की अवधि के लिए कर्मचारी राज्य बीमा अंशदान के रूप में ₹5,04,075 का भुगतान करने के लिए 1 जुलाई 2014 को प्रोफार्मा सी-18 में एक नोटिस भेजा गया. इस पर बोर्ड ने दावा किया कि उसे ईएसआई अधिनियम के तहत कवर नहीं किया जा सकता, क्योंकि वो भारत में क्रिकेट के लिए एक शासी निकाय है और इसका प्राथमिक उद्देश्य पूरे देश में क्रिकेट का प्रशासन, प्रचार और नियंत्रण करना है. इसलिए, उसे मुंबई शॉप एंड एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत "शॉप" के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता. हालांकि, अब बोर्ड को हाईकोर्ट से भी झटका लगा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

20 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

15 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

17 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

17 hours ago