✕

होम / ताकत खेल की / BCCI ने IPL की इस टीम पर लगाया लाखों का जुर्माना, कारण जान रह जाएंगे हैरान

BCCI ने IPL की इस टीम पर लगाया लाखों का जुर्माना, कारण जान रह जाएंगे हैरान

आईपीएल की इस टीम और उसके कप्तान पर BCCI ने लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है. इसी के साथ टीम के कप्तान पर एक मैच के बैन का खतरा भी मंडराने लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका लगा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 106 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ BCCI ने भी उन पर लाखों रुपए का जुर्माना लगा दिया है. इस बार सिर्फ कप्तान पर ही नहीं BCCI ने पूरी टीम पर यह जुर्माना लगाया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम केकेआर (KKR) के खिलाफ स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई है. यह गलती दिल्ली की टीम से IPL  में दूसरी बार हुई है. जिस वजह से कप्तान समेत पूरी टीम पर यह जुर्माना लगाया है. इसी के साथ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच के बैन का खतरा भी मंडराने लगा है.

पंत पर लगा 24 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 में से तीन मैच हारकर अब प्वाइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर पहुंच गई है. मैच हारकर तो दिल्ली की हालत आईपीएल में खराब है ही, वहीं BCCI ने भी IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत उन पर जुर्माना लगाया गया. आईपीएल के इस सीजन में लगातार दूसरी बार स्लो ओवर रेट की वजह से ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा नुकसान हुआ है. पंत पर ₹24 लाख का जुर्माना लगाया गया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI के ख‍िलाड़‍ियों पर (₹6 लाख या उनकी मैच फीस का 25%, जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया. इससे पहले चेन्नई के ख‍िलाफ हुए मैच में भी पंत पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा था.  

यह ई-कॉमर्स कंपनी फिर से करने जा रही कर्मचारियों की छंटनी, जानिए क्या है वजह?

स्लो ओवर रेट से लगा जुर्माना

आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 3 अप्रैल को डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा स्लो ओवर रेट बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है. प्रेस रिलीज में आगे लिखा है, "चूंकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. 

ऋषभ पंत पर लग सकता है बैन

बता दें कि इस सीजन अगर तीसरी बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन भी लग सकता है. आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर टीम तीसरी बार यह गलती करती है तो कप्तान पर 30 लाख रुपए के जुर्माने के साथ एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता है. इसके साथ ही टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

6 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 hour ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

4 hours ago