होम / ताकत खेल की / Asia Cup 2022: पाकिस्तान को हराते ही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुई पैसों की बारिश

Asia Cup 2022: पाकिस्तान को हराते ही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुई पैसों की बारिश

श्रीलंकाई क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. इस अवॉर्ड के लिए उन्हें 11.94 लाख रुपये दिए गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुबई: रविवार को खेले गए एशिया कप (Asia Cup Final) के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रन से हराने वाली श्रीलंकाई टीम पर पैसों की बारिश हो गई. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 145 रन बनाकर ढेर हो गई. इस तरह श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप पर कब्जा जमा लिया.

श्रीलंकाई टीम को कितने रुपये मिले
एशिया कप 2022 का विजेता बनते ही श्रीलंकाई टीम को एक करोड़ 19 लाख रुपये बतौर इनाम दिए गए. इसके अलावा एक ट्रॉफी भी दी गई. वहीं, टूर्नामेंट की रनर अप पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 59.74 लाख रुपये प्राइज मनी के रूप में मिला.

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को मिले 11.94 लाख रुपये
इसके अलावा, श्रीलंकाई क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. इस अवॉर्ड के लिए उन्हें 11.94 लाख रुपये दिए गए. हसरंगा श्रीलंकाई टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 66 रन बनाए, जबकि 9 विकेट अपने नाम किए. फाइनल मुकाबले में शानदार बॉलिंग करते हुए उन्होंने 3 विकेट हासिल किए.

प्लेयर ऑफ द मैच को मिले 3.98 लाख रुपये
श्रीलंकाई क्रिकेटर भानुका राजपक्षे को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके लिए उन्हें 3.98 लाख रुपये दिए गए. भानुका की शानदार बैटिंग की वजह से ही श्रीलंका ने फाइनल मुकाबले में चुनौतीपूर्ण 170 रन बनाए. उन्होंने 157.77 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.

एशिया कप के टॉप 5 बॉलर
एशिया कप में भारतीय टीम के लिए भी खुशखबरी है. टीम भले ही एशिया कप से बाहर हो गई थी, लेकिन सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के पास ही रहा. टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 11 विकेट लिए. उनके बाद वानिंदु हसरंगा ने 9 विकेट, पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज, शादाब खान और हारिस रऊफ ने 8-8 विकेट हासिल किए.

एशिया कप के टॉप 5 बैट्समैन
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन की लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं. उन्होंने 281 रन बनाए. उनके बाद टीम इंडिया के विराट कोहली हैं, जिन्होंने 276 रन बनाए. तीसरे नंबर पर 196 रन के साथ अफगानिस्तान के इब्राहिम जरदान हैं. श्रीलंकाई बैट्समैन भानुका राजपक्षे (191 रन) और पथुम निसांका (173 रन) क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं.

VIDEO : राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

21 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

8 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago