✕

होम / बिजनेस / घर से निकलने से पहले जांच लें, आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

घर से निकलने से पहले जांच लें, आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

यदि आपका घर उन लोकसभा क्षेत्रों में से किसी में है जहां आज मतदान होना है, तो आपके यहां बैंक बंद रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के तीसरे चरण में आज यानी 7 मई को 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की इन लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के चलते बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित रहेंगी. कहने का मतलब है कि जिन शहरों में आज तीसरे चरण के तहत मतदान होना है, वहां बैंकों में छुट्टी रहेगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के इस चरण में 94 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन गुजरात के सूरत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने से वहां मतदान नहीं होगा. 

MP में इतनी प्रतिष्ठा दांव पर
तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर चुनाव होना है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होने वाले मतदान से होगा. मध्य प्रदेश की भोपाल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल सीट पर वोटिंग होनी है. शिवराज सिंह चौहान विदिशा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनावी मैदान में हैं. जबकि राजगढ़ से कांग्रेस लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं. 

यहां भी होनी है वोटिंग
महाराष्ट्र की कुल 11 सीटों पर आज वोटिंग होगी. इसी तरह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 4 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव की 2, गोवा की 2, गुजरात की 26, जम्मू और कश्मीर की 1 और कर्नाटक की 14 सीटों पर इस चरण में वोट डाले जाएंगे. अखिलेश यादव के पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. उनकी सीट पर भी आज ही वोटिंग होनी है. इसी तरह, सपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव के भाग्य का भी आज फैसला होना है. वह फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक 
मध्यप्रदेश के भोपाल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल, असम में कोकराझार (आरक्षित), धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी, बिहार में झाझानपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया, छत्तीसगढ़ में सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर, गोवा के कुछ शहरों, गुजरात में कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी और वलसाड में बैंक आज बंद रहेंगे. इसी तरह, कर्नाटक में चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और शिमोगा, महाराष्ट्र में रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हाटकन्नांगले में आज बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

उत्तर प्रदेश में हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली और संभल, पश्चिम बंगाल में मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद, संघ शासित प्रदेश में दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के साथ ही जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में अनंतनाग और राजौरी में भी बैंक बंद रहेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

16 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

17 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

15 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

18 hours ago