होम / टेक / BSNL अगस्त में लॉन्च करेगा 4G सर्विस, स्वदेशी होगी तकनीक

BSNL अगस्त में लॉन्च करेगा 4G सर्विस, स्वदेशी होगी तकनीक

इस साल अगस्त में BSNL अपनी 4ंG सर्विस शुरू करने जा रहा है. इसी के साथ बीएसएनएल पूरे भारत में 4जी और 5जी सेवाओं के लिए 1.12 लाख टावर भी इंस्टॉल करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर आई है. इस साल अगस्त तक देशभर में BSNL अपनी 4G सर्विस को शुरू करने जा रहा है. बीएसएनएल की 4G सर्विस का इंतजार यूजर्स काफी समय से रहे हैं, क्योंकि देश में 5जी सर्विस तक आ चुकी है, ऐसे में अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है. हालांकि अभी बीएसएनएल ने अभी अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है. 

स्वदेश होगी तकनीक
सूत्रों से पता चला है कि बीएसएनएल ने 4जी सर्विस के लिए आत्मनिर्भर नीति के अनुरूप पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया है. 4जी नेटवर्क पर 40-45 मेगाबिट की स्पीड मिलेगी. वहीं, बीएसएनएल की 4जी सर्विस 700 मेगाहर्ट्ज (मेगाहर्ट्ज) के प्रीमियम स्पेक्ट्रम बैंड लॉन्च होगी जिसे पायलट प्रोजेक्ट के दौरान इसे 2,100 मेगाहर्ट्ज बैंड तक ले जाया जाएगा.

पिछले साल पंजाब में शुरू हुई थी 4G Service
पिछले साल कंपनी ने आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) और राज्य संचालित दूरसंचार अनुसंधान संगठन C-DoT-led वाले कंसोर्टियम की मदद से पंजाब में 4जी सेवाएं शुरू की हैं और लगभग 8 लाख ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सी-डॉट के जरिये शुरू हुई बीएसएनएल नेटवर्क 4जी सर्विस पूरे पंजाब में सुचारू रूप से काम कर रही है. इसे पिछले साल साल जुलाई में स्थापित किया गया था. अब ये सर्विस पूरे देश में शुरू होगी.

10 महीने में स्थिर हुई 4जी सर्विस
एक्सपर्ट्स के अनुसार इस जटिल तकनीक की सफलता साबित करने में 12 महीने लगते हैं लेकिन सी-डॉट कोर 10 महीने के भीतर स्थिर हो गया है. इस साल अगस्त तक बीएसएनएल पूरे देश में आत्मनिर्भर 4जी तकनीक लॉन्च करेगा. यह पूरा कोर नेटवर्क हार्डवेयर, डिवाइस और सॉफ्टवेयर का एक संग्रह है जो दूरसंचार नेटवर्क में मौलिक सर्विस देता है.

19 करोड़ रुपये का ऑर्डर
टीसीएस, तेजस नेटवर्क और सरकारी स्वामित्व वाली आईटीआई को 4जी नेटवर्क तैनात करने के लिए बीएसएनएल से लगभग 19,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इस नेटवर्क को आगे चलकर 5जी सर्विस में अपग्रेड किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-इस अक्षय तृतीया बचत का बन रहा है शुभ संयोग, जानें कहां मिल रहा है कितना डिस्काउंट

नेटवर्क किए जा रहे स्थापित
बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है. जहां भी बीएसएनएल नेटवर्क पर सी-डॉट कोर उपलब्ध नहीं है, वहां उपकरण को मौजूदा कोर में एकीकृत किया जा रहा है. जब सी-डॉट कोर उन सर्किलों में तैनात हो जाता है, तो उन क्षेत्रों में वे सी-डॉट कोर यानी तेजस नेटवर्क लिमिटेड से भी जुड़ जाएंगे. 

1.12 लाख टावर होंगे इंस्टाल
बीएसएनएल पूरे भारत में 4जी और 5जी सेवाओं के लिए 1.12 लाख टावर इंस्टॉल करेगी. कंपनी ने देश भर में 4जी सेवा के लिए 9,000 से अधिक टावर इंस्टॉल किए हैं, जिनमें से 6,000 से अधिक पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी पश्चिम और हरियाणा सर्कल में सक्रिय हैं. बीएसएनएल पिछले 4-5 वर्षों से केवल 4जी सक्षम सिम बेच रहा है. ऐसे में अब केवल उन्हीं ग्राहकों को सेवा का अनुभव लेने के लिए नई सिम लेनी होगी जिनके पास इससे पुराना सिम है


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago