होम / ताकत खेल की / खिलाड़ियों को मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, खेलों को लेकर यहां बनेगा बड़ा ग्लोबल हब

खिलाड़ियों को मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, खेलों को लेकर यहां बनेगा बड़ा ग्लोबल हब

खिलाड़ी व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा में जीते या फिर हारे उनका मनोबल बढ़ाने में पीएम मोदी हमेशा से आगे रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः खेल और खिलाड़ियों को लेकर के मोदी सरकार का प्रेम किसी से छुपा नहीं है. खिलाड़ी व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा में जीते या फिर हारे उनका मनोबल बढ़ाने में पीएम मोदी हमेशा से आगे रहते हैं. खिलाड़ियों को जो पहले सुविधाएं मिलती थी और अब जो मिल रही हैं उनमें भी पहले की तुलना में काफी अंतर आ गया है. क्रिकेट के अलावा अब लोग भी अन्य खेलों में हमारे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देते हैं. इसी को आगे ले जाते हुए सरकार जल्द ही एक ऐसा तोहफा खिलाड़ियों को देने जा रही है, जिससे भारत की धाक पूरे विश्व के खिलाड़ियों पर जमेगी. 

यह शहर बनेगा विश्व का सबसे बड़ा खेल हब

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ट्रांसस्टेडिया के ईकेए एरिना में 36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गान और शुभंकर का अनावरण करते हुए कहा कि अहमदाबाद में केंद्र सरकार जल्द ही विश्व का सबसे बड़ा खेल हब बनाने जा रही है. शाह ने 10 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "दस साल पहले, जब मोदी जी यहां के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी. उस समय गुजरात वैश्विक मानचित्र पर खेलों में कहीं नहीं था. अब हमारे पास नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है और बहुत जल्द हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सिटी भी होगा.”

राष्ट्रीय खेल गुजरात के शहरों में होंगे

देश का सबसे भव्य खेल आयोजन गुजरात के छह शहरों में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होगा. इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, “एक समय में, हम गुज्जू को ज्यादातर सिर्फ व्यवसायी के रूप में देखा जाता था. लेकिन मोदी जी ने 11 साल पहले खेल महाकुंभ शुरू किया था और यह आयोजन इतना बड़ा हो गया है कि इस संस्करण में 55 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया. हमने विजेताओं को पुरस्कार राशि के रूप में 29 करोड़ रुपये की भी पेशकश की है.“

7 साल बाद गुजरात में हो रहे हैं खेल

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हमें खुशी है कि राष्ट्रीय खेल 7 साल बाद वापस आ गए हैं और यह अब तक का सबसे बड़ा और भव्य खेल होगा. इस पैमाने के आयोजन में आमतौर पर सालों लग जाते हैं लेकिन गुजरात ने तीन महीने से भी कम समय में ऐसा किया. मुख्यमंत्री के प्रयासों के लिए धन्यवाद है, आईओए ने हमारी पहल का बड़े पैमाने पर समर्थन किया है. 12,000 से अधिक एथलीट, अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ न केवल खेल आयोजन का बल्कि यहां गरबा का भी आनंद लेंगे.  

राष्ट्रीय खेल महोत्सव के थीम गीत के बोल देश के युवाओं को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और साबरमती जैसे ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ने और जीतने के लिए प्रेरित करते हैं. प्रभावशाली खेल दृश्यों से बना थीम गीत इस बात को दर्शाता है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एथलीट कैसे जीतते हैं. 

VIDEO: इस जेल में मिलता है 5 स्टार जैसा खाना, क्या आप भी खाना चाहेंगे?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 week ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

19 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago