✕

होम / सोशल मीडिया से / 4 साल की बच्ची के दिल में छेद, गौतम अडानी ने किया ऐसा ट्वीट; तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

4 साल की बच्ची के दिल में छेद, गौतम अडानी ने किया ऐसा ट्वीट; तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

गौतम अडानी ने ट्विटर पर वायरल हो रहे एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपना संदेश दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दुनिया के तीसरे और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी जरूरतमंद लोगों की मदद करने में भी काफी आगे रहते हैं. उन्होंने 4 साल की एक बच्ची, जिसके दिल में छेद है, के इलाज के लिए अडानी फाउंडेशन को निर्देश दिया है कि जो भी संभव हो, उस बच्ची के इलाज के लिए किया जाए.

अडानी ने ट्वीट कर क्या कहा
अडानी ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंन ट्वीट किया, "मनुश्री बहुत जल्दी ठीक हो जाएगी. मैंने अडानी फाउंडेशन को कहा है कि वह बच्ची की फैमिली के संपर्क में रहे और यह सुनिश्चित करे कि उसकी फैमिली को जो भी जरूरत हो, उसकी हरसंभव मदद करे ताकि मनुश्री अपने दोस्तों के साथ खेलने फिर से स्कूल जा सके." 

वायरल ट्वीट में बच्ची के बारे में क्या लिखा गया है?
गौतम अडानी ने ट्विटर पर वायरल हो रहे एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपना संदेश दिया. एक ट्विटर यूजर आशुतोष त्रिपाठी का जो ट्वीट वायरल हो रहा है, उसमें लिखा गया है- "मेरे सहयोगी और लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली 4 वर्षीय 'मनुश्री' के दिल में छेद है. जिसके इलाज में 1.25 लाख रुपये का खर्च SGPGI के डॉक्टरों ने बताया है. घर वालों की आय कम होने के कारण वे ऑपरेशन का खर्च नहीं उठा सकते. कृपया, इच्छानुसार मदद करने की कृपा करें." इस ट्वीट में बच्ची की फोटो के साथ-साथ, हॉस्पिटल का पर्चा और मदद करने के लिए UPI QR कोड भी दिया गया है.

 

गौतम अडानी की हो रही जमकर तारीफ
अडानी की ऐसी दरियादिली देखकर इंटरनेट पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आपके द्वारा किए जा रहे ऐसे अच्छे काम से हमें भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसी ग्रेट पर्सनैलिटी की यही निशानी होती है.

COVID महामारी के दौरान 122 करोड़ का योगदान
आपको बता दें कि अडानी फाउंडेशन ने COVID महामारी के लिए भारत में किए जा रहे राहत प्रयासों में भी सहायता के लिए 122 करोड़ का योगदान दिया है. पहले रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई थी कि गौतम अडानी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 7 से 10 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे, जिसमें अडानी फाउंडेशन का पैसा भी शामिल है. यह निवेश बीमा, अस्पतालों, डायग्नोस्टिक्स और फार्मास्यूटिकल्स की ओर जाएगा.

VIDEO : Meta में जॉब के लिए इंडिया से गया कनाडा, 2 दिन में चली गई नौकरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विवादों से घिरे Dr Vivek Bindra की नेटवर्थ के बारे में कितना जानते हैं आप?

बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि विवेक बिंद्रा, उद्यम और कारोबार की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं.

25-December-2023

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari का Dr Vivek Bindra से क्‍या है कनेक्‍शन?

विडियो पोस्ट हुआ तब तक सब ठीक था लेकिन कुछ ही देर के बाद यह पूरा मामला कलेश की जड़ बन गया.

21-December-2023

मां की मौत के कारण छुट्टी से लौटे कर्मचारी को इस नामी कंपनी ने कर दिया बाहर

मैं सौभाग्‍यशाली हूं कि मैंने वह समय और ऊर्जा अपनी मां के साथ लगाई न कि एक ऐसी कंपनी साथ जिसके लिए आप ओवरवर्क करते हो एक सर्द शुक्रवार को आपको पता चलता है कि आपका बैच अब काम नहीं करेगा. 

27-January-2023

ईलॉन मस्क का अगला शिकार 'Apple'? एक के बाद एक किए कई ट्वीट, जानिए क्या कहा?

ईलॉन मस्क किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब वे Apple को लेकर किए गए नए ट्वीट से खबरों में बने हुए हैं.

29-November-2022

एक CEO ने शेयर की ऐसी इंस्पायरिंग स्टोरी, रातोंरात फेमस हो गई यह महिला उबर ड्राइवर

उन्होंने एक ऐसी उबर महिला ड्राइवर की इमोशनल स्टोरी शेयर की है, जिससे वह रातोंरात पॉपुलर हो गई है.

03-November-2022


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

4 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

5 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

7 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

9 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

10 hours ago