होम / सोशल मीडिया से / एक CEO ने शेयर की ऐसी इंस्पायरिंग स्टोरी, रातोंरात फेमस हो गई यह महिला उबर ड्राइवर

एक CEO ने शेयर की ऐसी इंस्पायरिंग स्टोरी, रातोंरात फेमस हो गई यह महिला उबर ड्राइवर

उन्होंने एक ऐसी उबर महिला ड्राइवर की इमोशनल स्टोरी शेयर की है, जिससे वह रातोंरात पॉपुलर हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: CloudSEK के CEO राहुल ससी (Rahul Sasi) ने अपनी linkedin पोस्ट में एक ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया है, जिसे पढ़कर हिम्मत हार चुके इंसान को एक नई ऊर्जा मिल सकती है. उन्होंने एक ऐसी उबर महिला ड्राइवर की इमोशनल स्टोरी शेयर की है, जिससे वह रातोंरात पॉपुलर हो गई है. ससी के फॉलोअर्स इस स्टोरी को शेयर करने के लिए उनका धन्यवाद कर रहे हैं, साथ की उस महिला ड्राइवर के जज्बे की काफी सराहना कर रहे हैं.

कोविड-19 में अपनी सारी सेविंग्स खो चुकी है महिला
ससी ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने बताया, "उनके उबर ड्राइवर का नाम नंदिनी है. वह एक उद्यमी बनना चाहती थी. उसने कुछ साल पहले एक फूड ट्रक भी शुरू किया था, पर कोविड -19 के कारण वो उसे चला नहीं सकी और अपनी सारी सेविंग्स खो दी. अब वह दिन में 12 घंटे काम करती है और उसे कोई भी काम करने में शर्म नहीं आती है. वह फिर से पैसे बचाना चाहती है और जो कुछ भी खोया है उसे फिर से हासिल करना चाहती है."

जब ससी की राइड खत्म हुई, तब उन्होंने नंदिनी (कैब ड्राइवर) के साथ सेल्फी ली और अपनी उस यात्रा के बारे में डिटेल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म linkedin पर बताया.

आइए, जानते हैं, उन्होंने अपनी पोस्ट में क्या-क्या लिखा....
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "पिछले दिन, जब मेरे दोस्त ने मेरे लिए एक उबर बुक किया, तो यह महिला मुझे लेने आई. राइड शुरू होने के बाद, मैंने देखा कि एक बच्चा आगे की सीट पर सो रहा है. मैं पूछने से खुद को रोक नहीं सका:

मैम, क्या यह आपकी बेटी है?
(हां सर, मेरी बेटी है और यह अभी छुट्टी पर है. इसलिए मैं एक साथ काम भी कर रही हूं और बच्ची की देखभाल भी कर रही हूं.)
मैं काफी जिज्ञासु था, इसलिए और जानना चाहता था.

इनका नाम नंदिनी है और यह बेंगलुरू में उबर कैब चलाती हैं. यह एक उद्यमी बनना चाहती थीं और एक फूड ट्रक भी शुरू किया था, जिसमें इन्होंने अपनी सारी सेविंग्स लगा दी. पर उसके बाद कोविड का दौर शुरू हो गया और इन्होंने अपने सारे पैसे खो दिए, जो निवेश किया था. उसके बाद इन्होंने उबर के लिए ड्राइविंग शुरू कर दी. ये एक दिन में 12 घंटे ड्राइव करती हैं और इन्हें ऐसा करने में कोई शर्म नहीं आती.

जब ट्रिप खत्म हुई, तब मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं उनके साथ एक तस्वीर ले सकता हूं और उनकी स्टोरी को ऑनलाइन पोस्ट कर सकता हूं? उन्होंने मुझसे पूछा क्यों?

मैंने कहा: "मैम, आपके पास एक बहुत ही इंस्पायरिंग स्टोरी है, जबकि कई लोग एक असफलता के बाद निराश हो जाते हैं. आप एक लड़ाकू हैं और जब तक आप जीत नहीं जातीं, तब तक लड़ाई जारी रखिए. मैं आपकी कहानी दूसरों के साथ साझा करना चाहता हूं. कम से कम मैं इतना तो कर सकता हूं."

वो मुस्कुराईं और इस तस्वीर के लिए राजी हो गईं."

 

पहला अपडेट
उन्होंने अपनी पोस्ट में दो अपडेट भी डाला है. पहले अपडेट में उन्होंने बताया है, "उबर के कंट्री हेड प्रभजीत सिंह ने मुझसे संपर्क किया है और उन्हें समर्थन और सराहना की पेशकश की है. साथ ही मैं जल्द ही आप सभी की विशेज और ऑफर्स को भी नंदिनी तक पहुंचा दूंगा."

दूसरा अपडेट
दूसरे अपडेट में उन्होंने लिखा, "नंदिनी से बात की. वो पहले से ही सोशल मीडिया रिएक्शन के बारे में जानती थीं और बहुत खुश थीं. मैंने उन्हें बताया कि कैसे हजारों लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और कुछ DMs के साथ इस पोस्ट का लिंक उसके साथ शेयर किया है."

क्या काम करती है CloudSEK कंपनी
CloudSEK एक प्रासंगिक AI कंपनी है, जो साइबर खतरों की भविष्यवाणी करती है. यह कंपनी मूल तौर पर साइबर खतरों का पहले ही पता लगाकर क्लाइंट को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करती है. इसकी स्थापना राहुल ससी ने सितंबर, 2015 में की थी.

VIDEO : कहां से आता है भारत में सबसे ज्यादा सोना? जानें सबकुछ


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विवादों से घिरे Dr Vivek Bindra की नेटवर्थ के बारे में कितना जानते हैं आप?

बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि विवेक बिंद्रा, उद्यम और कारोबार की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं.

25-December-2023

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari का Dr Vivek Bindra से क्‍या है कनेक्‍शन?

विडियो पोस्ट हुआ तब तक सब ठीक था लेकिन कुछ ही देर के बाद यह पूरा मामला कलेश की जड़ बन गया.

21-December-2023

मां की मौत के कारण छुट्टी से लौटे कर्मचारी को इस नामी कंपनी ने कर दिया बाहर

मैं सौभाग्‍यशाली हूं कि मैंने वह समय और ऊर्जा अपनी मां के साथ लगाई न कि एक ऐसी कंपनी साथ जिसके लिए आप ओवरवर्क करते हो एक सर्द शुक्रवार को आपको पता चलता है कि आपका बैच अब काम नहीं करेगा. 

27-January-2023

ईलॉन मस्क का अगला शिकार 'Apple'? एक के बाद एक किए कई ट्वीट, जानिए क्या कहा?

ईलॉन मस्क किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब वे Apple को लेकर किए गए नए ट्वीट से खबरों में बने हुए हैं.

29-November-2022

4 साल की बच्ची के दिल में छेद, गौतम अडानी ने किया ऐसा ट्वीट; तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

गौतम अडानी ने ट्विटर पर वायरल हो रहे एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपना संदेश दिया.

14-November-2022


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

11 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

24 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

59 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

34 minutes ago