✕

होम / बिजनेस / ये है दुनिया का सबसे अमीर कैदी, दौलत इनती की गिनती भूल जाएंगे आप

ये है दुनिया का सबसे अमीर कैदी, दौलत इनती की गिनती भूल जाएंगे आप

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे अमीर कैदी कौन है? अगर नहीं आइए आज हम आपको बताते हैं उस अमीर कैदी के बारे में और कितनी उसके पास दौलत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाईनेंस (Binance) के पूर्व सीईओ चेंगपेंग झाओ को चार महीने की कैद हो गई. दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के फाउंडर चेंगपेंग को पिछले साल अमेरिकी एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस से जुड़े कानूनों के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराया गया था. अब इस मामले में उन्हें चार महीने की कैद हुई है तो वह न सिर्फ अमेरिका के बल्कि दुनिया के सबसे अमीर कैदी हो गए हैं. एफटीएक्स (FTX) के सैम बैंकमन-फ्रायड (Sam Bankman-Fried) के बाद जेल जाने वाले किसी क्रिप्टो एक्सचेंज के दूसरे अहम मालिक हैं. 

कई मामलों में हैं आरोपी

Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ पर साइबर क्रिमिनल्स, टेररिस्ट ग्रुप्स और चाइल्ड एब्यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म से ट्रेड करने की इजाजत देने जैसे कई अन्य आरोप भी हैं. बता दें कि अमेरिकी कोर्ट के जज रिचर्ड जोन्स ने यह सजा सुनाई है सजा सुनाए जाने से पहले कोर्ट में झाओ ने कहा कि मैं यहां विफल रहा, मुझे अपनी नाकामी पर गहरा अफसोस और इस बात का खेद है. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि झाओ ने जानबूझकर बाल यौन शोषण, अवैध नशीली दवाओं के व्यापार और आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोगों को अपने प्लेफार्म से व्यापार करने की अनुमति दी.

कितनी दौलत के मालिक हैं चैंगपेंग झाओ

चैंगपेंग झाओ दुनिया के सबसे अमीर कैदी के रूप में दर्ज हो चुके हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सजा के बावजूद उनके पास अभी भी 4300 करोड़ डॉलर (3.6 लाख करोड़ रुपये) की दौलत है. खास बात ये है कि क्रिप्टो मार्केट में तेजी आती है तो चेंगपेंग की दौलत और बढ़ेगी यानी कि वह और अमीर होते जाएंगे. 47 वर्षीय चेंगपेंग ने पिछले साल बाईनेंस के सीईओ का पद छोड़ दिया था. हालांकि कंपनी पर उनका प्रभाव बना हुआ है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में उनके करीबी दोस्तों का वर्चस्व है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बाईनेंस में उनकी करीब 90% हिस्सेदारी भी बरकरार है.

तीन साल की सजा की उठाई गई थी मांग

सिएटल में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज रिचर्ड जोन्स ने चेंगपेंग झाओ को चार महीने की कैद सुनाई है. अभियोजकों (प्रॉसिक्यूटर्स) ने तीन साल के सजा की मांग की थी. इसके अलावा चेंगपेंग की कैद फेडरल गाइडलाइंस के मुताबिक एक से डेढ़ साल की सजा से भी काफी कम है. वहीं दिवालिया हो चुकी FTX के ग्राहकों के 800 करोड़ डॉलर चुराने के मामले में मार्च में सैम-बैंकमन- फ्रायड को 25 साल की सजा हुई थी. सैम अपने ऊपर लगे आरोपों और सजा के खिलाफ अपील कर रहे हैं. 

2017 में की थी बाइनेंस की शुरुआत

चांगपेंग झाओ ने बाइनेंस की शुरुआत 2017 में की थी. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज है. बाइनेंस की स्‍थापना के बाद झाओ ने कई क्रिप्‍टोएक्‍सचेंज का अधिग्रहण किया. अब वे सब इसके इकोसिस्टम का हिस्‍सा है. इसके अलावा बायनेंस के पास खुद की क्रिप्टोकरेंसी, कई क्रिप्टो वॉलेट और नई क्रिप्टोकरेंसी को लॉन्च करने वाला एक लॉन्चपैड भी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

20 minutes ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

59 minutes ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

3 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

3 hours ago

बड़ी खबरें