✕

होम / सोशल मीडिया से / विवादों से घिरे Dr Vivek Bindra की नेटवर्थ के बारे में कितना जानते हैं आप?

विवादों से घिरे Dr Vivek Bindra की नेटवर्थ के बारे में कितना जानते हैं आप?

बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि विवेक बिंद्रा, उद्यम और कारोबार की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर डॉक्टर विवेक बिंद्रा (Dr Vivek Bindra) इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल कुछ समय पहले ही यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari) ने एक विडियो यूट्यूब पर साझा किया था जिसके बाद उन्होंने दवा किया कि डॉक्टर विवेक बिंद्रा को रोका जाना चाहिए और दोनों ही यूट्यूबर्स के बीच एक विवाद ने जन्म लिया जो फिलहाल सुलझता हुआ तो नजर नहीं आ रहा है. 

नौजवानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत
विवेक बिंद्रा या डॉक्टर विवेक बिंद्रा (Dr Vivek Bindra) को ज्यादातर लोग उनकी मोटिवेशनल वीडियो के लिए ही जाना जाता है लेकिन बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि विवेक बिंद्रा, उद्यम और कारोबार की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं. उनकी मेंटरशिप की बदौलत बहुत से नौजवान लोगों को कारोबार की दुनिया में कदम रखने का मौका मिला है और बहुत से लोग सफलता तक पहुंच पाए हैं. डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म 1978 में दिल्ली में हुआ था और उनका संबंध एक मिडल क्लास परिवार से है. 

Dr Vivek Bindra की नेटवर्थ
चूंकि, डॉक्टर विवेक बिंद्रा (Dr Vivek Bindra) एक मिडल क्लास परिवार से आते हैं तो उन्हें अपनी यात्रा के दौरान बहुत सी वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ा और क्योंकि वह इन वित्तीय दिक्कतों का सामना करने के बावजूद आज सफलता के इस मुकाम पर हैं, इसीलिए साधारण परिवार से आने वाले बहुत से लोगों के लिए वह प्रेरणा का स्त्रोत हैं और उन्हें मोटिवेशनल स्पीकर के साथ-साथ कॉर्पोरेट मेंटर और लेखक के रूप में भी जाना जाता है. उन्हें लोगों से बहुत सारा प्यार और सम्मान भी प्राप्त है. अब अगर बात उनकी नेट-वर्थ के बारे में करें तो यह लगभग 90 करोड़ रुपए है. डॉक्टर विवेक बिंद्रा की मासिक आय लगभग 85 लाख रुपए है. 

Dr Vivek Bindra और विवाद
दरअसल यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर Sandeep Maheshwari ने अपनी एक विडियो में यह दावा किया था कि एक कंपनी छात्रों को भ्रमित करके उनसे विभिन्न कोर्स प्रोग्रामों के नाम पर अधिक पैसे लेती है और इस कंपनी का संबंध बड़ा बिजनेस से बताया गया था. आपको बता दें कि बड़ा बिजनेस, डॉक्टर विवेक बिंद्रा की कंपनी है और फिलहाल डॉक्टर विवेक बिंद्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी बीच एक खबर यह भी है कि डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ घरेलु हिंसा की है और उनकी पत्नी अब सुन नहीं सकती हैं. इस तरह डॉक्टर विवेक बिंद्रा के खिलाफ लगातार विवाद बढ़ रहे हैं. 
 

यह भी पढ़ें: 80 गुना ओवर-सबस्क्राइब हुआ Azad Engineering IPO!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari का Dr Vivek Bindra से क्‍या है कनेक्‍शन?

विडियो पोस्ट हुआ तब तक सब ठीक था लेकिन कुछ ही देर के बाद यह पूरा मामला कलेश की जड़ बन गया.

21-December-2023

मां की मौत के कारण छुट्टी से लौटे कर्मचारी को इस नामी कंपनी ने कर दिया बाहर

मैं सौभाग्‍यशाली हूं कि मैंने वह समय और ऊर्जा अपनी मां के साथ लगाई न कि एक ऐसी कंपनी साथ जिसके लिए आप ओवरवर्क करते हो एक सर्द शुक्रवार को आपको पता चलता है कि आपका बैच अब काम नहीं करेगा. 

27-January-2023

ईलॉन मस्क का अगला शिकार 'Apple'? एक के बाद एक किए कई ट्वीट, जानिए क्या कहा?

ईलॉन मस्क किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब वे Apple को लेकर किए गए नए ट्वीट से खबरों में बने हुए हैं.

29-November-2022

4 साल की बच्ची के दिल में छेद, गौतम अडानी ने किया ऐसा ट्वीट; तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

गौतम अडानी ने ट्विटर पर वायरल हो रहे एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपना संदेश दिया.

14-November-2022

एक CEO ने शेयर की ऐसी इंस्पायरिंग स्टोरी, रातोंरात फेमस हो गई यह महिला उबर ड्राइवर

उन्होंने एक ऐसी उबर महिला ड्राइवर की इमोशनल स्टोरी शेयर की है, जिससे वह रातोंरात पॉपुलर हो गई है.

03-November-2022


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

4 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

5 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

7 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

9 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

9 hours ago