होम / सोशल मीडिया से / सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari का Dr Vivek Bindra से क्‍या है कनेक्‍शन?

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari का Dr Vivek Bindra से क्‍या है कनेक्‍शन?

विडियो पोस्ट हुआ तब तक सब ठीक था लेकिन कुछ ही देर के बाद यह पूरा मामला कलेश की जड़ बन गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने-माने यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari) का नाम फिलहाल काफी सुर्खियां बटोर रहा है. कुछ दिन पहले ही एक विडियो संदीप माहेश्वरी के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था और इस विडियो के पोस्ट होने के बाद से ही ऐसी हलचल मची हुई है जो थमने का नाम नहीं ले रही है. 

क्या है पूरा मामला?
संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari) का कहना है कि इस विडियो के माध्यम से उन्होंने एक बड़े स्कैम का पर्दाफाश किया है. इस विडियो में संदीप माहेश्वरी को दो लोगों से बातचीत करते हुए दिखाया गया है, इसके अलावा विडियो में कुछ भी ऐसा खास नहीं है जिसकी वजह से यह विडियो ट्रेंड करना चाहिए. विडियो पोस्ट हुआ तब तक सब ठीक था लेकिन कुछ ही देर के बाद यह पूरा मामला कलेश की जड़ बन गया. विडियो पोस्ट होने के बाद इस मामले में एंट्री होती है डॉक्टर विवेक बिंद्रा की, जो एक मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड (Bada Business Private Limited) के CEO और संस्थापक हैं. 

क्या करती है बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड?
बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड एक एड-टेक कंपनी है जो उद्यमियों, उद्यमी बनने की चाहत रखने वालों और अपने कारोबारों को ट्रांसफॉर्म करने वालों को मजबूती प्रदान करना चाहती है. संदीप के विडियो में ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के बारे में बात की गई थी, जिनके माध्यम से लोग स्टूडेंट्स से भारी भरकम पैसा वसूलते हैं. संदीप माहेश्वरी ने लिखा कि मेरी लेटेस्ट विडियो को हटाने के लिए मुझ पर और मेरी टीम पर बहुत ज्यादा दबाव बनाया जा रहा है लेकिन यह विडियो किसी भी परिस्थिति में नहीं हटाया जाएगा. डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने भी इसी दौरान यूट्यूब पर लिखा कि संदीप भाई, मैंने आपका लेटेस्ट विडियो देखा और क्योंकी आपके अनुसार यह मुझसे और मेरी कंपनी से जुड़ा हुआ मामला है तो मुझे लगता है कि हमें इस बारे में खुलकर चर्चा कर लेनी चाहए. 

विवेक भेजेंगे संदीप को नोटिस?
डॉक्टर विवेक बिंद्रा यहीं पर नहीं रुके और आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि हां, यह बिलकुल सत्य है कि मेरी कंपनी के डायरेक्टर और चीफ ऑफ स्टाफ आपके घर आपसे एक अपॉइंटमेंट फिक्स करने के लिए आये थे. हम पूरी यूट्यूब कम्युनिटी के साथ हैं और आपके बारे में गलत करने के बारे में सोच भी नहीं सकते, हां जहां तक बात विडियो की है तो मौके का फायदा उठाकर बिना तथ्य के बोलने वाले लोगों को कानूनी नोटिस भेजना मेरा अधिकार है.
 

यह भी पढ़ें: Future Retail के खिलाफ दिए SEBI के आदेश को SAT ने किया रद्द!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विवादों से घिरे Dr Vivek Bindra की नेटवर्थ के बारे में कितना जानते हैं आप?

बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि विवेक बिंद्रा, उद्यम और कारोबार की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं.

25-December-2023

मां की मौत के कारण छुट्टी से लौटे कर्मचारी को इस नामी कंपनी ने कर दिया बाहर

मैं सौभाग्‍यशाली हूं कि मैंने वह समय और ऊर्जा अपनी मां के साथ लगाई न कि एक ऐसी कंपनी साथ जिसके लिए आप ओवरवर्क करते हो एक सर्द शुक्रवार को आपको पता चलता है कि आपका बैच अब काम नहीं करेगा. 

27-January-2023

ईलॉन मस्क का अगला शिकार 'Apple'? एक के बाद एक किए कई ट्वीट, जानिए क्या कहा?

ईलॉन मस्क किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब वे Apple को लेकर किए गए नए ट्वीट से खबरों में बने हुए हैं.

29-November-2022

4 साल की बच्ची के दिल में छेद, गौतम अडानी ने किया ऐसा ट्वीट; तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

गौतम अडानी ने ट्विटर पर वायरल हो रहे एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपना संदेश दिया.

14-November-2022

एक CEO ने शेयर की ऐसी इंस्पायरिंग स्टोरी, रातोंरात फेमस हो गई यह महिला उबर ड्राइवर

उन्होंने एक ऐसी उबर महिला ड्राइवर की इमोशनल स्टोरी शेयर की है, जिससे वह रातोंरात पॉपुलर हो गई है.

03-November-2022


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

23 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

3 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago