होम / शुभ लाभ / प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में मौजूूद रहे ये उद्योगपति और सुपरस्‍टार

प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में मौजूूद रहे ये उद्योगपति और सुपरस्‍टार

प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में आने वाले सभी मेहमानों के लिए विशेष महाप्रसाद की तैयारी की गई है. इस प्रसाद के 20 हजार से ज्‍यादा पैकेट बनाए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में पहुंचने वाले कई मेहमानों की जानकारी तो पहले ही सामने आ गये थे लेकिन आज कई और नाम ऐसे हैं जो इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा में अब तक उद्योगपति कुमार मंगलम बिडला से लेकर सुपरस्‍टार में रजनीकांत और जैकी श्राफ तक पहुंच चुके हैं. उद्योगपति से लेकर सुपरस्‍टार तक सभी लोगों ने वहां पहुंचने पर कहा कि वो इस पल के बारे में बता नहीं सकते हैं कि वो कैसा महसूस कर रहे हैं.

ये उद्योगपति ले रहे हैं भाग
राम मंदिर कार्यक्रम में उद्योगजगत के लगभग सभी दिग्‍गज नजर आए. इनमें जहां कुमार मंगलम बिडला, रिलायंस प्रमुख अनिल अंबानी, नीता अंबानी, और ईशा अंबानी ने भाग लिया. यही नहीं राम मंदिर के इस प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में अजय पिरामल, OYO के मालिक रितेश अग्रवाल, Ease My Trip के निशांत पिट्ट, Zoho के फाउंडर श्रीीधर वेंबू  भी इसमें शिरकत करते नजर आए. इस कार्यक्रम में भारती समूह के प्रमुख सुनील भारती मित्‍तल भी नजर आए. सभी अतिथियों पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्षा भी की गई.   

ये मेहमान पहुंचे अयोध्‍या 
रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा में अभिनेता रजनीकांत, अमिताभ बच्‍चन, हेमा मालिनी, विक्‍की कौशल, कैटरिना कैफ, मनोज जोशी, प्रसून जोशी, सचिन तेंदुलकर, सहित कई नामी सितारे इस कार्यक्रम में अभी तक पहुंच चुके हैं. गायक सोनू निगम, शंकर महादेवन, अनुराधा पौडवाल, सहित कई नामी गायकों ने अपनी प्रस्‍तुति दी है. 

कांची के शंकराचार्य ने भी किया पूजन 
कांची शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र रविवार को प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विशेष पूजा के लिए राम जन्मभूमि पहुंचे तो गोविंददेवजी महाराज, कोषाध्यक्ष, रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, गणेश्वर द्रविड़ और लक्ष्मीकांत दीक्षित सहित अन्य वेद विद्वानों द्वारा पूर्ण कुंभ स्वागतम के साथ उनकी अगवानी की गई. स्वामी ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर सभी कलशों में पुष्प अर्पित किये और फिर केंद्रीय कलश में आकर मंत्रोच्चार के बीच हरथी का प्रदर्शन किया. उन्होंने राम भगवान पर विशेष मंत्रों का जाप किया और फिर नए मंदिर की ओर प्रस्थान किया. प्रवेश करने से ठीक पहले मंदिर के पहले चरण में नारियल तोड़ा गया, उसके बाद पहले दो स्तंभों के सामने दो और नारियल फोड़े गए, जिन पर गणेश जी अंकित थे. बाद में शंकराचार्य अर्ध मंडप के अंदर गए और फिर गर्भ गृह में प्रवेश किया. विग्रह के न्यास के बाद कांची पीठाधिपति ने भगवान को विशेष अभारणम् प्रस्तुत किये. इसके उपरांत उन्हें अर्ध मंडपम में शॉल और अन्य सम्मान दिए गए जहां वैदिकों का अभिनंदन किया गया और विशेष अनुष्ठान पूजा के बाद विजयेंद्र स्वामी रविवार को ही कांची लौट गए.

मेहमानों के लिए तैयार किया गया है महाप्रसाद 
राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों के लिए खास महाप्रसाद की तैयारी की गई है. मेहमानों के लिए जो महाप्रसाद बनाया गया है उसमें रोली-अक्षत, तुलसी दल, रक्षा सूत्र (कलावा), गुड़ रेवड़ी, राम दीया, इलायची दाना, रामदाना चिक्की, और मेवे के लड्डू जैसे सामान शामिल हैं. इस प्रसाद को विशेषतौर पर यहां आने वाले मेहमानों के लिए बनाया गया है. इसकी स्‍पेशल पैकेजिंग भी की गई है. खास प्रसाद के अब तक पूरे लगभग 20 हजार पैकेट तैयार किए जा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: वनवास खत्म, आज अयोध्या पधार रहे हैं श्रीराम; पूरा देश मनाएगा फिर से दिवाली
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago