होम / बिजनेस / क्‍या डिंपल को हराने वाले BJP सांसद से बदला ले पाएंगे अखिलेश यादव जानिए कितनी है नेटवर्थ?

क्‍या डिंपल को हराने वाले BJP सांसद से बदला ले पाएंगे अखिलेश यादव जानिए कितनी है नेटवर्थ?

2014 में डिंपल से हार 2019 में उन्‍हें हराने वाले सुब्रत पाठक को 563087 वोट मिले जबकि जबकि डिंपल को 550734 वोट मिले थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण में कई नामी चेहरों की किस्‍मत दांव पर लगी है. इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर गिरीराज सिंह और डिंपल यादव के भाग्‍य का फैसला होना है. लेकिन जिस कन्‍नौज सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं वहां से उन्‍हें टक्‍कर दे रहे हैं पिछले चुनाव में उनकी पत्‍नी को हराकर सांसद बनने वाले सुब्रत पाठक. इस बार सभी लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्‍या अखिलेश यादव पत्‍नी को हराने वाले सुब्रत पाठक को पटकनी दे पाएंगे. आइए आज आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं सुब्रत पाठक और कितनी है उनकी नेटवर्थ? 

आखिर कौन हैं डिंपल को हराने वाले सुब्रत पाठक 
यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की पत्‍नी को हराने वाले सुब्रत पाठक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रेसीडेंट रह चुके हैं. इसके बाद बीजेपी के यूपी संगठन में उन्‍हें प्रदेश महासचिव बनाया गया था. सुब्रत ने 2009 में अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गए, उस वक्‍त के वोट शेयर को देखें तो कोई बहुत बड़ा अंतर नजर नहीं आता है. अखिलेश को उस वक्‍त 337751 लाख वोट मिले थे जबकि सुब्रत को 150872 वोट मिले थे. इसके बाद 2014 में उन्‍होंने डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गए. लेकिन इसके बाद 2019 में जनता ने उन पर विश्‍वास जता दिया. उन्‍होंने डिंपल को 12353 वोट से हरा दिया. सुब्रत को इस चुनाव में 563087 वोट मिले जबकि जबकि डिंपल को 550734 वोट मिले थे. 

ये भी पढ़ें: चाबहार पोर्ट को लेकर होने वाले समझौते से भारत को होने जा रहे हैं कई फायदे…ये है मकसद

सुब्रत पाठक की कितनी है कमाई? 
सुब्रत पाठक ने इस साल के चुनावी शपथपत्र में अपनी आय को लेकर रिटर्न फाइल की उसके अनुसार वर्ष 2022-23 में उनकी आय 57,58,890 रुपये रही, इसी तरह पिछले साल 2021-22 में उनकी आय 58,28,840 लाख रुपये रही. इसी तरह 2020-21 में उनकी आय 4129740 लाख रुपये रही. वहीं पत्‍नी नेहा पाठक की आय पर नजर डालें तो 2022-23 में उनकी आय 2192540 लाख रुपये रही. वहीं उनके पास 921711 लाख रुपये कैश हैं जबकि उनकी पत्‍नी 240000 लाख रुपये कैश हैं. इसी तरह उनके पास बैंक में कुल 1 करोड़ 67 हजार 437 रुपये हैं. इसी तरह उनकी पत्‍नी के पास 4 लाख 43 हजार 532 रुपये हैं. 

इन शेयरों में किया है निवेश
वहीं सुब्रत पाठक के निवेश पर नजर डालें तो उन्‍होंने म्‍यूचुवल फंड में 291819 रुपये लगाए थे जिसकी आज की कीमत1360935 रुपये हो चुकी है. इसी तरह से अन्‍न्‍पूर्णा प्रिजरवेशन प्राइवेट लिमिटेड में 4721000रुपये और लता शीतालय प्रा लि में 6137000 लाख रुपये, जमुनाप्रसाद शीतगृह प्राइवेट लिमिटेड में 89000 रुपये, एम एल कैप्‍टल प्रा लि में 2216800  रुपये  हैं. वहीं उनकी पत्‍नी ने म्‍यूचुवल फंड में 440106 लाख रुपये लगाए थे जबकि उनकी आज की मार्केट वैल्‍यू 779845 लाख रुपये हो चुकी है. एलआईसी में 4,01,925 रुपये, उनकी पत्‍नी के एलआईसी में 404026 रुपये हैं. 

ज्‍वैलरी और कार का ये है हिसाब 
बीजेपी उम्‍मीदवार सुब्रत पाठक का शपथ पत्र कहता है कि उनके पास कारों में लग्‍जरी कार मर्सिडीज बेंज 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपये है. वहीं ज्‍वैलरी पर नजर डालें तो उनके पास 180 ग्राम कीमत का सोना मौजूद है जिसकी कीमत 1080000 रुपये है. यही नहीं उनके पास रायफल और पिस्‍टल भी मौजूद है जिसकी कीमत 90 हजार रुपये है. जबकि उनकी पत्‍नी के पास 516 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 3095000 है.उनके पास कुल 5,28,32,306 रुपये की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्‍नी के पास 8014585 रुपये की संपत्ति है. इसी तरह उनके पास 40030000 रुपये की अचल संपत्ति है. जबकि उनकी पत्‍नी के नाम 23 लाख रुपये की संपत्ति है. सुब्रत पाठक की बड़ी देनदारियां भी हैं जिसकी कीमत 35561303 रुपये है.  जबकि उनकी पत्‍नी पर 2720250 रुपये की देनदारी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 minutes ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago