✕

होम / शुभ लाभ / एक ऐसा प्राचीन मंदिर, जिसे अलाउद्दीन खिलजी ने नष्ट कर दिया था, वहां फिर शुरू हुई पूजा

एक ऐसा प्राचीन मंदिर, जिसे अलाउद्दीन खिलजी ने नष्ट कर दिया था, वहां फिर शुरू हुई पूजा

सिद्धपुर में रुद्र महालय मंदिर 1140 ई. पूर्व का है, जिसे चालुक्य वंश के शासक जयसिंह सिद्धराज द्वारा बनवाया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: National Monument Authority के चेयरमैन और पूर्व सांसद तरुण विजय ने विजयादशमी पर न केवल पाटन के सिद्धपुर मंदिर में रुद्र महालय पूजा शुरू करने पर जोर दिया, उन्होंने यह भी कहा कि यह भारत को 'जिहादी मानसिकता' की बेड़ियों से मुक्त करने का एक तरीका है.

किसने बनवाया इस मंदिर को
सिद्धपुर में रुद्र महालय मंदिर 1140 ई. पूर्व का है, जिसे चालुक्य वंश के शासक जयसिंह सिद्धराज द्वारा बनवाया गया था. इस मंदिर को रुद्रमल के नाम से भी जाना जाता है. यह मंदिर जर्जर अवस्था में है, क्योंकि इसे दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने नष्ट कर दिया था. 

जर्जर स्थिति में है मंदिर
हमारी विरासत के महत्व वाला मंदिर अभी जर्जर स्थिति में है, इसलिए विजय ने केंद्र सरकार को अपनी कलाकृतियों और मूर्तियों को डिजिटल बनाने और मंदिर में विजया दशमी पूजा को फिर से शुरू करने का प्रतिनिधित्व किया है. इससे पहले वे NMA के प्रमुख के रूप में रुद्र महालय मंदिर गए थे.

ASI को दिए गए निर्देश
रुद्र महालय पर उनकी रिपोर्ट में मंदिर की सभी मूर्तियों को डिजिटल करने के लिए ASI को दिए गए निर्देश भी शामिल थे. उन्होंने कहा, "मैं हैरान हूं कि सोलंकी काल के इस महत्वपूर्ण प्रतीक का छह दशकों से कोई डिजिटल रिकॉर्ड नहीं रखा गया है." मंदिर परिसर के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण और नए निर्माण पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने मंदिर के चारों ओर चारदीवारी बनवाई और मंदिर से सरस्वती नदी तक सड़क बनवाई.

कैसे पहुंचे रुद्र महालय मंदिर
यदि आप हवाई जहाज से रुद्र महालय मंदिर जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट अहमदाबाद में है. इस एयरपोर्ट से मंदिर की दूरी 115 किलोमीटर है. यदि आप यहां ट्रेन से जाना चाहते हैं तो सिद्धपुर में रेलवे स्टेशन भी है, जो पश्चिमी रेलवे के अंतर्गत आता है. यह स्टेशन अहमदाबाद और पाटन के बीच है. कई एक्सप्रेस और लोकल ट्रेन यहां जाती है. यदि आप सड़क मार्ग से यहां जाना चाहते हैं तो भी कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि यह सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से कनेक्टेड है, जहां कई बसें भी जाती हैं. यदि आप अपनी कार से भी जाना चाहें तो आसानी से जा सकते हैं, क्योंकि सड़क भी बहुत अच्छी स्थिति में है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

1 hour ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

1 hour ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

3 hours ago

मेनबोर्ड IPO से फंड जुटाने में 30% की बढ़ोतरी, सितंबर में ही आए 94% फंड; 71 कंपनियों ने शेयर बाजार में रखा कदम

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों ने कुल 84,400 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जुटाए गए 64,900 करोड़ रुपये के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है.

2 hours ago