होम / सोशल मीडिया से / गुरमीत राम रहीम ने गाया ऐसा गाना, सुनने को बेताब हुए 'भक्त'; चंद घंटों में मिले इतने व्यूज 

गुरमीत राम रहीम ने गाया ऐसा गाना, सुनने को बेताब हुए 'भक्त'; चंद घंटों में मिले इतने व्यूज 

सोशल मीडिया पर रिलीज़ हुए इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. यूट्यूब पर महज एक दिन में इसे अच्छे खासे व्यूज मिल चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सुर्खियों में रहने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने एक इन्स्पिरेशनल गाना लॉन्च किया है. सोशल मीडिया पर रिलीज़ हुए इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. यूट्यूब पर महज एक दिन में इसे 4,085,811 व्यूज मिल गए हैं. 

5 मिनट 22 सेकंड का गाना
उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित शाह सतनाम जी आश्रम में शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस द्वारा राम रहीम ने ‘पाप छुपाके, पुण्य दिखाके करे बन्दा तेरा शैतान, देख भगवान तेरा इंसान तुझको समझे है नादान’ को अपने यूट्यूब चैनल https://youtube.com/c/SaintMSGInsan पर लॉन्च किया. 5 मिनट 22 सेकंड के इस ऑडियो भजन के लॉन्च होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विदेशों में किया जा रहा पसंद
गुरमीत राम रहीम का ये गाना देश ही नहीं विदेशों में भी फेमस हो रहा है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूएई, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, इंग्लैंड, दुबई और कुवैत सहित कई देशों में इस गाने पर थिरकते भक्तगणों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस इन्स्पिरेशनल गाने को संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने खुद लिखा, गाया व संगीतबद्ध किया है.

इस अपराध के लिए जेल में है बाबा
बाबा राम रहीम गंभीर अपराध में जेल की सजा काट रहा है. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बाबा को बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की सजा सुनाई थी. बाबा पर उसकी साध्वी ने ही रेप का आरोप लगाया था. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब डेरा आश्रम में रहने वाली एक साध्वी ने पत्र लिखकर डेरा प्रमुख पर यौन शोषण का आरोप लगाया. इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल हुई, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंपी गई. 2007 में CBI द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने के बाद अदालत में सुनवाई शुरू हुई और अगस्त 2007 तक फैसला भी आ गया.   
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विवादों से घिरे Dr Vivek Bindra की नेटवर्थ के बारे में कितना जानते हैं आप?

बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि विवेक बिंद्रा, उद्यम और कारोबार की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं.

25-December-2023

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari का Dr Vivek Bindra से क्‍या है कनेक्‍शन?

विडियो पोस्ट हुआ तब तक सब ठीक था लेकिन कुछ ही देर के बाद यह पूरा मामला कलेश की जड़ बन गया.

21-December-2023

मां की मौत के कारण छुट्टी से लौटे कर्मचारी को इस नामी कंपनी ने कर दिया बाहर

मैं सौभाग्‍यशाली हूं कि मैंने वह समय और ऊर्जा अपनी मां के साथ लगाई न कि एक ऐसी कंपनी साथ जिसके लिए आप ओवरवर्क करते हो एक सर्द शुक्रवार को आपको पता चलता है कि आपका बैच अब काम नहीं करेगा. 

27-January-2023

ईलॉन मस्क का अगला शिकार 'Apple'? एक के बाद एक किए कई ट्वीट, जानिए क्या कहा?

ईलॉन मस्क किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब वे Apple को लेकर किए गए नए ट्वीट से खबरों में बने हुए हैं.

29-November-2022

4 साल की बच्ची के दिल में छेद, गौतम अडानी ने किया ऐसा ट्वीट; तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

गौतम अडानी ने ट्विटर पर वायरल हो रहे एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपना संदेश दिया.

14-November-2022


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

52 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago