होम / शुभ लाभ / Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को क्या केंद्रीय कर्मचारियों की भी रहेगी छुट्टी? ये रहा जवाब

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को क्या केंद्रीय कर्मचारियों की भी रहेगी छुट्टी? ये रहा जवाब

अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है. इस मौके पर कुछ राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन वाले दिन यानी 22 जनवरी को क्या केंद्र सरकार के कर्मचारियों की भी छुट्टी रहेगी? इस सवाल का जवाब मिल गया है. कुछ राज्यों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद अब केंद्र सरकार ने भी आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. सरकार द्वारा गुरुवार को बताया गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. भगवान राम के प्रति कर्मचारियों की भावना को देखते हुए 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा. 

इन राज्यों में भी अवकाश
केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी इसलिए घोषित की है, ताकि कर्मचारी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम घर पर बैठकर देख सकें. केंद्र से पहले कई राज्यों ने भी राम मंदिर के उद्घाटन के दिन छुट्टी की घोषणा की है. इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़ और हरियाणा शामिल हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर राज्य में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. साथ ही पूरे राज्य में शराब और मांस की दुकानें बंद रखी जाएंगी. इसी तरह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को स्कूल, सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित की है. यादव ने शराब, मांस और भांग की दुकानों को बंद रखने का भी आदेश जारी किया है.

ये भी पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir के निर्माण पर सरकार ने कितना किया खर्चा? Yogi ने दिया जवाब

लाइव दिखाया जाएगा समारोह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े समारोह का गवाह बनने की कर्मचारियों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, देशभर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. दूरदर्शन ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए व्यापक व्यवस्था की है. साथ ही कई निजी टीवी चैनलों पर भी यह लाइव दिखाया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago