होम / पर्सनल फाइनेंस / पोस्ट ऑफिस दे रहा अपनी फेंचाइजी, सिर्फ 5 हजार रुपये निवेश करके शुरू करें बिजनेस

पोस्ट ऑफिस दे रहा अपनी फेंचाइजी, सिर्फ 5 हजार रुपये निवेश करके शुरू करें बिजनेस

पोस्ट ऑफिस आपको अपनी फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है. इसके साथ जुड़कर आप कम निवेश में अपना एक सुरक्षित बिजनेस शुरूकर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप बिना रिस्क वाला कोई बिजनेस (Business) शुरू  करना चाहते हैं, तो आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise) ले सकते हैं. आपको बता दें, इस सरकारी संस्थान से जुड़कर बिजनेस करने से आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ज्यादा पैसे लगाने की भी जरूरत नहीं होगी. आप बहुत कम पैसे निवेश करके पोस्ट ऑफिस का काम शुरू कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आप कैसे पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं और इससे आपकी किमाई होगी?

पोस्ट ऑफिस दे रहा फ्रेंचाइजी का ऑफर
इस समय देशभर में लगभग 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं. इसके बाद भी सभी जगह पर पोस्ट ऑफिस की पहुंच नहीं बनी है. इसी को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी दे रहा है, ताकि जहां भी संभव हो सके, वहां पोस्ट ऑफिस की सुविधा पहुंचाई जा सके. इससे सरकार के साथ फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति को भी फायदा होगा. 

फ्रेंचाइजी लेने के लिए ये हैं शर्तें
फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है. फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. फ्रेंचाइजी का आवेदन करने के लिए सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा. सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक MoU साइन करना होगा. इसके बाद पोस्ट ऑफिस की सेवा शुरू कर सकते हैं.

खर्च करने होंगे सिर्फ 5000 रुपये
इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे. फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आप कमीशन के जरिये अच्छी कमाई कर सकते हैं. यह आपके काम पर निर्भर करता है कि आप कितनी कमाई कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-Income Tax पोर्टल पर ये तगड़ा फीचर, अब 1 मिनट में जमा होगा टैक्स

ऐसे होगी कमाई
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है. इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है. इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है. MOU में कमीशन पहले ही तय कर दिया जाता है. इन सभी सर्विस पर आपको कमीशन मिलेगा-

-रजिस्‍टर्ड आर्टिकल्‍स की बुकिंग पर 3 रुपये
-स्‍पीड पोस्‍ट आर्टिकल्‍स की बुकिंग पर 5 रुपये
-100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये
-200 रुपये से ज्‍यादा के मनी ऑर्डर पर 5 रुपये
-हर महीने रजिस्‍ट्री और स्‍पीड पोस्‍ट के 1000 से ज्‍यादा बुकिंग पर 20 प्रतिशत अतिरिक्‍त कमीशन
-पोस्‍टेज स्‍टांप, पोस्‍टल स्‍टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म की बिक्री पर सेल अमाउंट का 5 प्रतिशत
-रेवेन्‍यू स्‍टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्‍टांप्‍स आदि की बिक्री समेत रिटेल सर्विसेज पर पोस्‍टल डिपार्टमेंट को हुई कमाई का 40 प्रतिशत

यहां करे आवेदन के लिए 
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आप सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें और पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट से ही आवेदन करें. इसके बाद (https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf) इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें. यहां से आप फॉर्म डाउनलोड करके फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago