होम / शुभ लाभ / भगवान राम की हुई है प्राण प्रतिष्‍ठा, जानिए 84 सेकेंड का रहस्‍य 

भगवान राम की हुई है प्राण प्रतिष्‍ठा, जानिए 84 सेकेंड का रहस्‍य 

प्राण प्रतिष्‍ठा के इस कार्यक्रम के साथ ही भगवान राम की पहली छवि देश के सामने आ चुकी है. इस प्राण प्रतिष्‍ठा को देखने दुनियाभर के मेहमान आए हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्‍या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है. भगवान राम की वो मूरत पूरे देश के सामने आ चुकी है जिसका देश के करोड़ों रामभक्‍तों को इंतजार था. पीएम मोदी और संघ प्रमुख की मौजूदगी में हुए प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में कई अन्‍य लोग भी मौजूद रहे. आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा हुई है वो 84 सेकेंड का मुहूर्त सबसे दिलचस्‍प है. 12:29:08 से 12:30:32 तक का मुहुर्त ऐसा समय है जिसमें सबसे खास समय बन रहा है. कई पंडितों ने इस मुहूर्त का चयन किया है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्‍यों भगवान राम की प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए इन्‍हीं 84 सेकेंड का चयन किया गया है. 

पीएम मोदी ने किया प्राण प्रतिष्‍ठा का पूजन 
पीएम मोदी ने इन 84 सेकेंड में ही राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा की पूजा की. इस मौके पर उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवान, राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल और दूसरे यजमान अनिल शर्मा भी मौजूद रहे. अनिल शर्मा ने अपनी पत्‍नी के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में भाग लिया. वो राम मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्‍य हैं.प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद आरती भी की गई. 

जानिए क्‍या खास है इस मुहूर्त में 
अयोध्‍या में 12:29:08 से 12:30:32 तक जिस समय में प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम संपन्‍न हुआ वो बेहद शुभ है. इस मुहूर्त में सबसे खास ये है कि इस समय में मेष लग्‍न है, वृश्चिक नवांश है और अभिजीत क्षण है.  इस समय में जो नक्षत्र चल रहा है वो मृक्षेष है जो कि भगवान चंद्र के साथ जुड़ा हुआ है. आज सोमवार है. सोमवार को 12:29:08 से 12:30:32 तक परम योग बना है. इंद्र योग, आनंद योग, सर्वार्थ सिद्धी योग, अमृत सिद्धी योग बाणपंचक सिद्धी योग नहीं होने से ये संजीवनी योग बन रहा है. पंचबाण न होने से ये ये संजीवनी योग और लग्‍नेश मंगल में होने से नवमेश गुरु की परंपरा होने से ये राजयोग बन रहा है. मकर में भगवान सूर्य हैं. इसके चलते ये योग और महत्‍वपूर्ण हो गया है. इसीलिए इस समय का चयन किया गया है. इसलिए देश के कई विद्वानों ने इस समय का चयन किया था. 

देश भर से मिले हैं भगवान राम को तोहफे 
राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान राम को उनके मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले कई तोहफे मिले हैं. इनमें जनकपुरी मिथिला से छत्‍तीसगढ़ से भार अनाज चिवड़ा, फल, मेवे आए हैं. जोधपुर के संत 6 क्विंटल घी लेकर आए हैं. वो बैलगाड़ी में लाया गया है.  यूपी के रायबरेली से राख आई है जो आई है. कर्नाटक से ग्रेनाइट आया है. सफेद पत्‍थर मकराना से आया है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पहुंचे मंदिर परिसर, कार्यक्रम में मौजूद हैं ये उद्योगपति और सुपरस्‍टार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago