होम / रियल एस्टेट / Noida TwinTowers: 3 महीने तक फ्लैट में मामूली सी दरार आने पर फ्री में होगी मरम्मत

Noida TwinTowers: 3 महीने तक फ्लैट में मामूली सी दरार आने पर फ्री में होगी मरम्मत

इन टॉवर्स के बगल में रह रहे लोगों को बिल्डिंग के जमींदोज किए जाए जाने के बाद यह चिंता सता रही है कि क्या उनका आशियाना इसके बाद अगले कई सालों तक सुरक्षित बना रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः रविवार को नोएडा के सेक्टर 93ए स्थित विशालकाय Supertech के ट्विन टॉवर्स की इमारत सुप्रीम कोर्ट के आदेश के एक साल बाद गिरा दिया गया. अब केवल इस जगह पर टनों मलबा पड़ा है, जिसे उठाने में कम से कम तीन महीने का वक्त लग जाएगा. देश में पहली बार विस्फोटकों के जरिए गिराई गई इतनी ऊंची इमारत का यह पहला वाक्या था. हालांकि अब इन टॉवर्स के बगल में रह रहे लोगों को बिल्डिंग के जमींदोज किए जाए जाने के बाद यह चिंता सता रही है कि क्या उनका आशियाना इसके बाद अगले कई सालों तक सुरक्षित बना रहेगा. विशेष रूप से सुपरटेक और एटीएस विलेज का एक टावर ट्विन टावर्स के काफी करीब हैं.

ऐसे में आपको अगले तीन महीने तक कंपनी की तरफ से इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा. विस्फोट से भविष्य में अगर किसी भी फ्लैट में एक हल्की सी दरार भी आई तो उसकी मरम्मत का इंतजाम फ्लैट मालिक को नहीं करना होगा. बल्कि उसको किए गए इंश्योरेंस की मदद से घर की मरम्मत की जाएगी. 

100 करोड़ का कराया है कंपनी ने बीमा

ट्विन टावर्स को तोड़े जाने से पहले ही टाटा इंश्योरेंस कंपनी ने मुंबई की एडिफिस कंपनी की ओर से 100 करोड़ का बीमा कराया था. इसकी अवधि एक-दो दिन की नहीं, बल्कि पूरे तीन महीने की होगी.

एडिफिस के उत्कर्ष मेहता ने बताया कि विध्वंस प्रक्रिया के दौरान जोखिम की आशंका भी एक कारक थी. इससे टावर के आसपास की सोसायटियों के फ्लैटों का बीमा कराया गया. इसके लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और टाटा इंश्योरेंस कंपनी से बातचीत हुई. टाटा इंश्योरेंस के साथ अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. अगर आसपास के किसी फ्लैट में कोई नुकसान हुआ है तो वह जानकारी दे सकता है. अगर विस्फोट से नुकसान हुआ है, तो निश्चित रूप से इसके लिए बीमा कंपनी से दावा किया जाएगा. 

फिलहाल केवल खिड़िकयों के कांच और बाउंड्री वॉल टूटी

हालांकि अभी तक की जानकारी के अनुसार केवल कुछ फ्लैट्स की खिड़कियों में लगा कांच और एटीएस विलेज की तरफ की बाउंड्री वॉल को नुकसान होने की खबर आई है. ट्विन टावर्स को गिराने के लिए 5 करोड़ रुपये सुपरटेक बिल्डर्स से लिए जाएंगे जबकि 15 करोड़ रुपये मलबे को बेचकर इकठ्ठा किए जाएंगे. 

250 से 300 करोड़ रुपये हुआ था खर्च

आपको बता दें कि जिस जगह ये ट्विन टावर बना हुआ था, उस जगह की कीमत मौजूदा समय में 10 हजार रुपए प्रति वर्ग फीट है. मतलब ट्विन टावर की कीमत अभी के हिसाब से 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा थी, लेकिन विवाद के चलते अगर ट्विन टावर की वैल्यू की बात करें तो इसकी कीमत करीब 800 करोड़ लगाई गई थी. इसे बनाने में 250 से 300 करोड़ के बीच खर्च हुआ था.

VIDEO: Venue N Line SUV की बुकिंग शुरू, देने होंगे सिर्फ इतने ही रुपये

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 week ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

31-July-2026

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

27-July-2026

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

27-July-2026

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago