होम / रियल एस्टेट / Gaur Sons के लिए कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

Gaur Sons के लिए कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

निवासियों की शिकायत से खास प्रभाव नहीं पड़ा इसीलिए सोसायटी के निवासियों ने NGT कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ज्यादातर बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद सोसायटी के निवासियों की शिकायत और मांगों को सुनना बंद कर देते हैं. कुछ ऐसा ही हाल ही में ग्रेटर नोएडा में स्थित गौर सिटी में भी कुछ ऐसा ही हुआ है जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दिल्ली-NCR के जाने माने बिल्डर्स गौर संस (Gaur Sons) को नोटिस जारी कर दिया है. 

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल मामले की शुरुआत यहां से होती है कि गौर सिटी के 14th एवेन्यू में मौजूद एक टावर के नीचे गंदगी का अंबार लगा हुआ है. सोसायटी के निवासी गंदगी के इस अंबार से तंग आ जाते हैं और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में इस बात की शिकायत दर्ज करवा देते हैं. लेकिन सोसायटी के निवासियों की शिकायत से कुछ खास प्रभाव नहीं पडा और इसी बात को देखते हुए सोसायटी के निवासी NGT कोर्ट यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं. इसके बाद NGT कोर्ट द्वारा गौर संस बिल्डर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया जाता है. 

गौर संस से नहीं मिला था जवाब
सोसायटी के निवासियों का कहना है कि गौर सिटी सोसायटी में ‘I’ टावर के बेसमेंट को बिल्डर ने कूड़ाघर बना दिया है. सोसायटी के निवासियों ने इस चीज की शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की थी और इस मुद्दे पर प्राधिकरण का कहना है कि उन्होंने पहले भी गौर संस को नोटिस भेज दिया था लेकिन उस नोटिस का जवाब प्राधिकरण को नहीं मिला था. दूसरी तरफ बिल्डिंग के बेसमेंट में कूड़ाघर की इजाजत के मुद्दे पर गौर संस का कहना है कि उन्हें प्राधिकरण द्वारा ही इजाजत दी गई थी. 

गौर संस से कोर्ट ने पूछा कारण
निवासियों का कहना है कि NGT कोर्ट द्वारा गौर संस को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर दिया गया है. कोर्ट ने साफ़ तौर पर कारण पूछा है कि जब सोसायटी के निवासियों को समस्या हो रही है तो फिर इस समस्या का हल क्यों नहीं किया गया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NGT कोर्ट ने एक आदेश भी दिया है जिसे मानते हुए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया गया है और इस कमिटी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO और गौतम बुद्धनगर के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. 
यह भी पढ़ें: कौन हैं Tesla के नए CFO Vaibhav Taneja? DU से है संबध!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

4 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

15 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

14 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

14 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

16 hours ago