होम / रियल एस्टेट / Dubai Unlocked: दुबई के रियल एस्टेट पर किसका है राज, पहली बार सामने आए नाम

Dubai Unlocked: दुबई के रियल एस्टेट पर किसका है राज, पहली बार सामने आए नाम

दुबई में 'डर्टी मनी' से प्रॉपर्टी खरीदने वालों की बाढ़ आ गई है. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यहां अपराधियों से लेकर कई सफेदपोशों ने संपत्ति बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुबई के रियल एस्टेट (Dubai Real Estate) में किस-किस ने पैसा लगाया है, इसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के संगठन OCCRP ने छह महीने की मेहनत के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है, जो बताती है कि दुबई में नेता, ड्रग माफिया, मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले अपराधियों से लेकर मोस्ट वांटेड क्रिमिनल तक ने प्रॉपर्टी खरीदी है. दुबई में पाकिस्तानियों की 22 हजार प्रॉपर्टी हैं, जिनकी वैल्यू 12.5 अरब डॉलर है. वहीं, भारतीय इस मामले में नंबर वन हैं, उन्होंने इस रेगिस्तानी शहर में 17 अरब डॉलर की कीमत की प्रॉपर्टी खरीदी हैं.

2020 से 2022 तक के रिकॉर्ड
'दुबई अनलॉक्ड' (Dubai Unlocked) नामक इस रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि दुबई की गगनचुंबी इमारतों के असली मालिक कौन हैं. इसमें कई ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन पर मोस्ट वांटेड का तमगा लगा हुआ है. रिपोर्ट बताती है कि दुबई में कई ऐसे सफेदपोशों ने भी प्रॉपर्टी खरीदी है, जिनकी कमाई उनके देश में शक के घेरे में हैं. इसमें भारत और पाकिस्तान के रईस भी शामिल हैं. OCCRP के पत्रकारों ने 2020 से 2022 तक दुबई के प्रॉपर्टी मार्केट में हुए निवेश का 6 महीने तक अध्ययन करने के बाद रिपोर्ट तैयार की है.

Vinod Adani का भी है नाम
रिपोर्ट के अनुसार, 2022 तक दुबई में रेशिडेंशियल प्रॉपर्टी के मालिकों में भारतीयों का नंबर पहला है. दुबई में भारतीयों के पास 35000 प्रॉपर्टी हैं और इनके मालिक 29700 इंडियन हैं. 2022 में इन संपत्तियों का कुल मूल्य 17 अरब डॉलर था, जाहिर है आज यह इससे कहीं ज्यादा होगा. दुबई में नीरव मोदी, गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी, Shahul Hameed Dawood और Jasmeet Hakimzada की भी प्रॉपर्टी है. वहीं, दुबई में यूके के 19,500 नागरिकों के पास 22,000 रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज हैं. जबकि सऊदी के 8,500 नागरिकों के पास 16,000 संपत्तियां हैं, जिसकी कीमत 8.5 अरब डॉलर है.

इन पाकिस्तानियों ने लगाया दांव
OCCRP के मुताबिक, 2022 तक दुबई में पाकिस्तानियों की 17 हजार से लेकर 22 हजार प्रॉपर्टी थीं. 2022 की शुरुआत में इनकी कीमत 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक थी, लेकिन पिछले दो वर्षों में दुबई में प्रॉपर्टी मार्केट की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है. जिन पाकिस्तानियों का नाम दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने वालों की लिस्ट में शामिल है, उनमें आसिफ अली जरदारी के तीन बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा नवाज शरीफ के बेटे हुसैन नवाज शरीफ, इंटरनल मिनिस्टर मोहसिन नकवी की पत्नी शरजील मेमन और परिवार के सदस्य, फैसल वावदा, फराह गोगी, शेर अफजल मारवात आदि हैं.

परवेज मुशर्रफ का नाम भी शामिल
इसके अलावा, लिस्ट में पाकिस्तान ने पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ, पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज, एक पुलिस प्रमुख, राजदूत और एक वैज्ञानिक के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक रिटायर्ड जनरलों का भी नाम शामिल है. ये सभी अपने नाम से या अपने पति/पत्नी या फिर बच्चों के नाम पर यहां प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. पाकिस्तानियों ने दुबई में जो संपत्ति बनाई है, उनमें स्टूडियो अपार्मेंट, कमर्शियल प्रॉपर्टीज, पूरी बिल्डिंग, 6 बेडरूम के विला सबसे ज्यादा हैं. पाकिस्तानियों ने दुबई के सबसे महंगे इलाकों - दुबई मरीना, एमीरेट्स हिल्स, बिजनेस बे, पॉम जुमैरा और अल बरसा में पैसा लगाया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago