होम / रियल एस्टेट / Macrotech Developers ने इस शहर के लिए बनाया बड़ा प्लान, 800 करोड़ करेगी निवेश

Macrotech Developers ने इस शहर के लिए बनाया बड़ा प्लान, 800 करोड़ करेगी निवेश

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और पुणे में मजबूत उपस्थिति रखने वाले मैक्रोटेक या लोढ़ा डेवलपर्स ने बेंगलुरु के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) बिजनेस विस्तार की योजना पर काम कर रही है. इसी के तहत कंपनी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 2 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए लगभग 800 करोड़ रुपए निवेश करेगी. दरअसल, बेंगलुरु में लग्जरी प्रोजेक्ट्स की डिमांड मजबूत है और कंपनी इसी मजबूती का फायदा उठाना चाहती है. बता दें कि मैक्रोटेक डेवलपर्स, लोढ़ा (Lodha) ब्रैंड के तहत अपनी प्रॉपर्टी की मार्केटिंग करती है. 

पुणे में है मजबूत उपस्थिति
लोढ़ा की मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) और पुणे में महत्वपूर्ण उपस्थिति है. पिछले साल जून में, कंपनी ने अपने पहले हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाकर बेंगलुरु मार्केट में एंट्री का ऐलान किया था. बाद में कंपनी ने इस IT सिटी में एक और हाउसिंग प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया. मैक्रोटेक डेवलपर्स ने इसी महीने बेंगलुरु में अपना पहला हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिसे अच्छा रिस्पोन्स मिल रहा है. कंपनी को उम्मीद है कि उसका ये प्रोजेक्ट पूरी तरह से सफल रहेगा और आने वाले समय में वो स्थानीय रियल एस्टेट पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी. 

ये भी पढ़ें - भारतीयों के लिए ये विदेशी शहर है हॉट डेस्टिनेशन, जमकर खरीद रहे Property

इतनी होगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स में लोढ़ा के हवाले से कहा गया है कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में दूसरे प्रोजेक्ट शुरू करने का लक्ष्य रखा है. बेंगलुरु के दोनों प्रोजेक्ट की लागत 800 करोड़ रुपए होने का अनुमान है. लोढ़ा ने कहा कि इन दोनों प्रोजेक्ट्स से सकल विकास मूल्य या बिक्री मूल्य लगभग 2,500 करोड़ होने की उम्मीद है. मैक्रोटेक डेवलपर्स के अपार्टमेंट की प्राइज रेंज 1.5 से 2.5 करोड़ रुपए हो सकती है. लोढ़ा के मुताबिक, कंपनी MMR और पुणे रेजिडेंशियल मार्केट पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी. जहां तक बेंगलुरु में आगे बढ़ने का सवाल है, तो कंपनी विस्तार का निर्णय लेने से पहले सेल्स और मार्केटिंग के साथ-साथ इन दो प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूशन पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी. बता दें कि मैक्रोटेक डेवलपर्स ने इस वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान 6,890 करोड़ रुपए की सेल्स बुकिंग हासिल की है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 6,000 करोड़ रुपए थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago