✕

होम / बिजनेस / BSE लिस्‍टेड कंपनियों के मार्केट कैप ने छुआ ये आंकड़ा...जानते हैं कैसे टॉप फाइव बना भारत?

BSE लिस्‍टेड कंपनियों के मार्केट कैप ने छुआ ये आंकड़ा...जानते हैं कैसे टॉप फाइव बना भारत?

BSE में लिस्‍टेड कंपनियों की यात्रा पर नजर डालें तो 2007 में ये 1 ट्रिलियन पर मौजूद था लेकिन 2 ट्रिलियन पहुंचने में इसे एक दशक से ज्‍यादा का समय लग गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BSE (Bombay Stock Exchange) में मौजूद कंपनियों का मार्केट कैप मंगलवार को पहली बार 5 ट्रिलियन का आंकड़ा पार कर गया. मंगलवार को बीएसई की साइट के अनुसार कपंनियों का मार्केट कैप 414.16 ट्रिलियन रुपये से अधिक तक पहुंच गया है. ये स्थिति तब आई है जब बीएसई सेंसेक्‍स अपने ऑल टाइम हाई से 1.66 प्रतिशत नीचे है. इससे पहले सोमवार को वोटिंग के कारण बाजार बंद था. 

कैसी रही है BSE की मार्केट कैप यात्रा? 
BSE में मौजूद कंपनियों की मार्केट कैप यात्रा पर नजर डालें तो नवंबर 2023 में ये 4 ट्रिलियन के निशान पर था. लेकिन मार्केट कैप ने 4 ट्रिलियन से लेकर 5 ट्रिलियन की यात्रा सिर्फ 6 महीने में पूरी की है. इससे पहले 2007 में जब बुरा समय था उस वक्‍त ये 1 ट्रिलियन के मार्क पर मौजूद था. इसे 2 ट्रिलियन तक पहुंचने में पूरे एक दशक का सफर तय करना पड़ा और इसने ये मुकाम 2017 में हासिल किया. लेकिन इसके बाद अगले 4 साल में यानी 2021 में ये 3 ट्रिलियन तक पहुंचा और 2023 दिसंबर में 4 ट्रिलियन और अब मई 2024 में 5 ट्रिलियन तक पहुंच चुका है. 

ये भी पढ़ें: मतदान से पहले संबित पात्रा ने आखिर क्‍यों मांगी माफी, जानिए क्‍या है ये पूरा मामला?

दुनिया के देशों में हमारा कौन सा नंबर? 
अगर नजर डाली जाए तो भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल हो गया है जिनकी कंपनियों का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन तक पहुंच चुका है. इनमें अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग शामिल हैं. अमेरिका की कंपनियों का मार्केट कैप 55 ट्रिलियन है, इसी तरह चीन की कंपनियों का मार्केट कैप 9.4 ट्रिलियन, जापान का 6.42 ट्रिलियन और हांगकांग का मार्केट कैप 5.47 ट्रिलियन तक पहुंच चुका है. अगर अकेले 2024 में भारत के मार्केट कैप पर नजर डालें तो वो 12 प्रतिशत से ज्‍यादा बढ़ चुका है. जबकि अमेरिका की ग्रोथ 10 प्रतिशत और हांगकांग की ग्रोथ 16 प्रतिशत रही है. जबकि चीन की 1.4 प्रतिशत गिरी है. 

आखिर क्‍या है इसकी प्रमुख वजह? 
भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप बढ़ने का बड़ा कारण ये है कि भारत का बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है. यही नहीं शेयर बाजार में दिख रहे उतार चढ़ाव की वजह चुनावों को लेकर बना माहौल भी बड़ा कारण है. यही नहीं 4 जून को चुनावों के नतीजे आने हैं जबकि 1 जून को एक्जिट पोल आना है. यही नहीं बाजार में स्‍मॉल कैप और मिड कैप फंडों को लेकर जिस तरह का रूझान दिख रहा है वो भी अपने आप में बड़ा चौंकाने वाला है. यही नहीं जीएसटी आंकड़ों से लेकर लगातार बढ़ता पैसेंजर आंकड़ा भी अपने आप में बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था की ओर इशारा कर रहा है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

15 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

16 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

16 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

17 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

18 hours ago


बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

12 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

20 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

51 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

37 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

16 hours ago