होम / चुनाव / 400 पार का नारा लगा रही BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, PK ने कर दी भविष्यवाणी 

400 पार का नारा लगा रही BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, PK ने कर दी भविष्यवाणी 

दिग्गज राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कहना है कि मोदी सरकार तीसरी बार वापसी कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार के नारे के साथ मैदान में उतरी है. पार्टी नेताओं को पूरा विश्वास है कि जनता उनकी झोली में 400 से ज्यादा सीटें डाल देगी. उधर, विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' को 300 से अधिक सीटें मिलने का भरोसा है. इस बीच, दिग्गज राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कुछ ऐसा कह दिया है कि इंडिया गठबंधन को जहां बड़ा झटका लगेगा. वहीं, भाजपा भी कुछ न कुछ मायूसी जरूर होगी. दरअसल प्रशांत किशोर का मानना है कि भाजपा की सत्ता में वापसी लगभग तय है. हालांकि, सीटों पर उनका अनुमान भाजपा के नारे से जुदा है.   

303 के आसपास रहेंगी सीटें
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि केंद्र की राजनीति में हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही BJP सरकार को लेकर न तो कोई खास असंतोष है और न ही दूसरे विकल्प की कोई मांग हो रही है. जन सुराज पार्टी प्रमुख किशोर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक और जीत दिला सकते हैं. उन्होंने अनुमान लगाते हुए कहा कि BJP की सीटों की संख्या 2019 की 303 सीटों के करीब या उससे कुछ अधिक हो सकती है. 

ये भी पढ़ें - क्या 4 जून को भारत में दिखेगा 'इंडिया' का जलवा? सामने आया ये बड़ा दावा

व्यापक गुस्से जैसा कुछ नहीं
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे लगता है कि मोदी सरकार वापसी कर रही है. भाजपा को पिछले चुनाव के बराबर सीटें मिल सकती हैं या फिर उसका प्रदर्शन पहले से थोड़ा बेहतर रह सकता है. PK के नाम से मशहूर जन सुराज पार्टी के प्रमुख ने कहा कि भले ही लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ निराशा या नाराजगी हो, लेकिन व्यापक स्तर पर मोदी सरकार को हटाने को लेकर गुस्सा देखने को नहीं मिला है. यदि मौजूदा सरकार और उसके नेता के खिलाफ गुस्सा है, तो भी संभावना है कि कोई विकल्प न होने की वजह से लोग भाजपा को वोट देने का फैसला लें. उन्होंने आगे कहा कि अभी तक तो हमने नहीं सुना कि मोदी के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश है. हां, निराशा हो सकती है, आकांक्षाएं अधूरी रह सकती हैं, लेकिन व्यापक गुस्से जैसा कुछ नहीं है.

केजरीवाल को 300 पार की आस
वहीं, इंडिया गठबंधन की सहयोगी और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के दावा किया है कि गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं. उन्होंने कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. जैसे-जैसे चुनाव होते जा रहे हैं वैसे वैसे साफ होता जा रहा है कि चार जून को मोदी सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है. AAP के मुखिया ने कहा कि कई लोगों ने सर्वे किए हैं और जो नतीजे आ रहे हैं उससे यह स्पष्ट है कि चार जून को इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं. हमारा गठबंधन देश को साफ-सुधरी और स्थिर सरकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago