✕

होम / बिजनेस / मतदान से पहले संबित पात्रा ने आखिर क्‍यों मांगी माफी, जानिए क्‍या है ये पूरा मामला? 

मतदान से पहले संबित पात्रा ने आखिर क्‍यों मांगी माफी, जानिए क्‍या है ये पूरा मामला? 

जिस तरह से संबित पात्रा के स्‍लीप ऑफ टंग पर नवीन पटनायक ने निशाना साधा है वो इसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे हैं. ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीजेपी के स्‍टार प्रवक्‍ता और पुरी लोकसभा से उम्‍मीदवार संबित पात्रा ने ठीक चुनावों से पहले माफी मांगी है. संबित पात्रा ने कहा कि मैने जो कुछ भी बोला वो स्‍पील ऑफ टंग था जिसका मतलब है कि जुबान फिसलने के कारण ऐसा हुआ. लेकिन संबित पात्रा की इसी गलती को विपक्ष ने पकड़ लिया है और अब इस पर जमकर सियासी बवाल हो रहा है. पुरी में 25 मई को मतदान होना है. 

आखिर इस मामले में हुआ क्या? 
दरअसल 20 मई को पीएम मोदी का पुरी में रोड शो था. पीएम मोदी ने रोड शो से पहले भगवान जगन्‍नाथ की पूजा अर्चना भी की. इसके बाद पीएम मोदी ने पुरी से बीजेपी उम्‍मीदवार संबित पात्रा के पक्ष में रोड शो भी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ओडिसा की सरकार पर जमकर हमला किया.  इस रोड शो को जबरदस्‍त समर्थन मिला. इस दौरान संबित पात्रा ने कई न्‍यूज चैनलों से बात की लेकिन एक चैनल पर वो ये कह गए कि भगवान जगन्‍नाथ पीएम मोदी के भक्‍त है. बस फिर क्‍या था इस बयान ने विपक्ष को तो जैसे बैठे बिठाए मौका दे दिया.  

नवीन पटनायक ने जताया विरोध 
बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा के जुबान फिसलने का मामला जंगल की आग की तरह तेजी से फैल गया और ओडिशा के मुख्‍यमंत्री ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया. उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, महाप्रभु जगन्‍नाथ समूचे ब्रहमांड के भगवान हैं. महाप्रभु को दूसरे मनुष्य का भक्त कहना भगवान का अपमान है। इससे भावनाएं आहत हुई हैं और दुनिया भर में करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और उड़िया लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है. भगवान उड़िया अस्मिता के सबसे महान प्रतीक हैं. महाप्रभु को दूसरे इंसान का भक्त कहना पूरी तरह से निंदनीय है. मैं भाजपा पुरी लोकसभा उम्मीदवार द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करता हूं और मैं भाजपा से भगवान को किसी भी राजनीतिक प्रवचन से ऊपर रखने की अपील करता हूं. ऐसा करके आपने ओडिया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और इसे ओडिशा के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे और इसकी निंदा करेंगे.

संबित पात्रा ने भी नहीं लगाई देर
बीजेपी उम्‍मीदवार संबित पात्रा ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए माफी मांगने में देरी नहीं लगाई. उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि 
नवीन जी नमस्कार!
आज पुरी में नरेंद्र मोदीजी के रोड शो की भारी सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट्स दीं, हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी जगन्नाथ महाप्रभु के एक उत्साही ‘भक्त’ हैं. एक बाइट्स के दौरान गलती से मैं इसका उच्चारण बिल्कुल विपरीत कर बैठा..मैं जानता हूं कि आप भी इसे जानते और समझते हैं..सर, किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं..हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है..
धन्यवाद एवं प्रणाम!

लोकसभा के साथ ओडिशा में हो रहे हैं विधानसभा चुनाव
ओडिशा वो राज्‍य है जहां अकेले लोकसभा चुनाव ही नहीं हो रहा है बल्कि विधानसभा का भी चुनाव हो रहा है. वहां भी 4 जून को नतीजे आने के बाद 10 जून तक सरकार बन जानी है. ऐसे में पहले से बीजेपी के खिलाफ मौका खोज रही नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को जैसे संबित पात्रा ने बैठे बिठाए मौका दे दिया है. अब जिस तरह से नवीन पटनायक ने इस पूरे मामले पर मोर्चा संभाला है उससे तो यही लग रहा है कि वो इस मामले को लंबा खींचने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी पार्टी के सभी नेता इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. अब इस मामले का कितना असर होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

17 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

35 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

48 minutes ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

11 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

11 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

17 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

48 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

35 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

16 hours ago