✕

होम / बिजनेस / कई टॉप क्लास फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Infinix का ये नया गेमिंग लैपटॉप, जानें इसकी कीमत?

कई टॉप क्लास फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Infinix का ये नया गेमिंग लैपटॉप, जानें इसकी कीमत?

इनफिनिक्स (Infinix) अपने ग्राहकों के लिए मंगलवार यानी 21 मई को एक नया गेमिंग लैपटॉप Infinix GT Book लॉन्च किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इनफिनिक्स (Infinix) अपने ग्राहकों के लिए एक नया गेमिंग लैपटॉप लेकर आया है. इस लैपटॉप का नाम Infinix GT Book है, जिसे मंगलवार यानी 21 मई को लॉन्च किया गया है. इस डिवाइस में आपको 32GB रैम 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i9 प्रोसेसर के Nvidia GeForce RTX 4060 GPU का विकल्प मिलता है. तो चलिए इसकी कीमत और दूसरे खास फीचर्स की आपको जानकारी देते हैं.

इस कीमत पर मिलेगा Infinix GT Book 
भारत में Infinix GT Book के 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5 सीपीयू और एनवीडिया GeForce RTX 3050 GPU विकल्प की कीमत 59,990 रुपये से शुरू होती है. वहीं इसके Nvidia GeForce RTX 4050 और 13वीं पीढ़ी के Intel Core i5 वेरिएंट की कीमत 79,990 रुपये और Nvidia GeForce RTX 4060 वेरिएंट के साथ 13वीं पीढ़ी के Intel Core i9 विकल्प की कीमत 99,990 रुपये है.
Infinix GT Book में मिलेंगे ये खास फीचर्स
1. Infinix GT Book में 16-इंच फुल-HD+ (1,920 x 1,200) एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300nits तक का पीक ब्राइटनेस मिलती है.
2. इस गेमिंग लैपटॉप में 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i9 प्रोसेसर दिए गए है जिसे Nvidia GeForce RTX 4060 GPU के साथ जोड़ा गया है.
3. यह डिवाइस 32GB तक LPDDR5x रैम और 1TB PCle 4.0 SSD स्टोरेज को के साथ आता है और यह विंडोज 11 पर काम करता है. इसमें तीन ग्राफिक्स पावर मोड - डेडिकेटेड जीपीयू, डायनेमिक और इंटीग्रेटेड जीपीयू के विकल्पों के साथ एक डेडिकेटेड गेम मोड है, जिसे एमयूएक्स स्विच सेटिंग्स के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है.
4. Infinix GT Book में 70Wh की बैटरी है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप को ढाई घंटे में फुल चार्ज कर देगा और छह घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा.
5. इस लैपटॉप में वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिलता है.

इसे भी पढ़ें-Zepto ने भेजा एक्सपायरी डेट के पास का आटा, ग्राहक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला तो कंपनी ने मांगी माफी

मिलेगी मुफ्त गेमिंग किट
Infinix इन डिवाइस के साथ लिमिटेड समय तक मुफ्त गेमिंग किट भी पेश कर रहा है. इस किट में एक RGB माउस, RGB गेमिंग हेडफोन और एक RGB माउस पैड शामिल होगा. गेमिंग लैपटॉप को दो कलर ऑप्शन- मेचा सिल्वर और मेचा ग्रे में पेश किया गया है. आप इसे 27 मई से फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

19 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

36 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

50 minutes ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

12 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

12 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

19 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

50 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

36 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

16 hours ago