होम / रियल एस्टेट / एक साल में इस कंपनी ने बेच डाली इतने करोड़ की Property, सुनकर हिल जाएंगे आप

एक साल में इस कंपनी ने बेच डाली इतने करोड़ की Property, सुनकर हिल जाएंगे आप

M3M India ने साल भर में ही 13000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बेच डाली है. इसी के साथ कंपनी देश में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ते रियल एस्टेट डेवलपर्स की जमात में शामिल हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्या रियल एस्टेट मार्केट (Real Estate Market) मंदी के दौर से गुजर रहा है? क्या प्रॉपर्टी खरीदने वालों की संख्या में कमी आई है? ऐसे तमाम सवालों का जवाब M3M इंडिया के बिक्री के आंकड़े देखकर मिल सकता है. गुरुग्राम के इस बिल्डर ने पिछले एक साल में जितनी कीमत की प्रॉपर्टी बेची है, उसे जानकार आप हिल जाएंगे.  

तेजी से बढ़ रही कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि M3M India ने साल भर में ही 13000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बेच डाली है. इसी के साथ कंपनी देश में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ते रियल एस्टेट डेवलपर्स की जमात में शामिल हो गई है. M3M इंडिया ने 2022-23 के कुल 13000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बेची है. इसमें रेसिडेंसियल और कामर्शियल, दोनों प्रॉपर्टी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 22 के अंत तक M3M पर 1873 करोड़ रुपए का कर्ज था, जिसमें से कंपनी पहले ही 1369 करोड़ का भुगतान कर चुकी है.

M3M ने बनाया रिकॉर्ड
M3M India ने इससे एक साल पहले यानी 2021-22 में 6,100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी. लिहाजा, यदि एक साल पहले के आंकड़े से तुलना की जाए, तो इस साल कंपनी ने 113 प्रतिशत अधिक बिक्री दर्ज की है. एक रिपोर्ट के अनुसार, M3M इंडिया ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में करीब 10 मिलियन वर्ग फुट स्पेस बेचने का सौदा किया है. कंपनी ने रेसिडेंशियल और कामर्शियल दोनों ही वर्टिकल में 6380 यूनिट की बिक्री करके रिकॉर्ड बना दिया है.  

चल रहे 10 प्रोजेक्ट्स 
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी की सेल्स बुकिंग पिछले वर्ष के 4,022 करोड़ रुपए से दो गुना से अधिक बढ़कर 9,307 करोड़ रुपए हो गई है. इसी तरह, कमर्शियल प्रॉपर्टी की बुकिंग में भी 78 फीसदी का उछाल आया है. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 3,693 करोड़ रुपए के कामर्शियल स्पेस बेचे, 2021-22 में यह आंकड़ा 2,078 करोड़ था. M3M इंडिया के करीब 10 प्रोजेक्ट अभी अंडर कंस्ट्रक्शन हैं.

ये कंपनियां भी कम नहीं
वैसे, बात अकेले M3M इंडिया की ही नहीं है. मैक्रोटेक डेवलपर्स (Lodha Group) और गोदरेज प्रॉपर्टीज ने भी अच्छी-खासी प्रॉपर्टी बेचीं हैं. पिछले वित्त वर्ष में दोनों कंपनियों ने 12,000 करोड़ से अधिक की सेल्स बुकिंग की जानकारी दी है. इसी तरह, DLF की सेल्स बुकिंग लगभग 15,000 करोड़ रुपए तक होने की उम्मीद है, जबकि बेंगलुरु के प्रेस्टीज समूह को भी उम्मीद है कि उसकी प्रॉपर्टी सेल का आंकड़ा 12,000 करोड़ रुपए पहुंच सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

2 days ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

15 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

15 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

15 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

20 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago