✕

होम / बिजनेस / NSE के डिविडेंड से मालामाल होने वाले हैं ये कारोबारी, इतने करोड़़ का होने जा रहा है फायदा 

NSE के डिविडेंड से मालामाल होने वाले हैं ये कारोबारी, इतने करोड़़ का होने जा रहा है फायदा 

NSE के मुनाफे पर नजर डालें तो ऑपरेशनल कॉस्‍ट के बढ़ने के बावजूद एक्‍सचेंज ने बड़ा मुनाफा कमाया है. एक्‍सचेंज ने सरकार को भी बड़ी कमाई करके दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जब कभी भी किसी बड़ी कंपनी के नतीजे आते हैं और वो डिविडेंड का ऐलान करती है तो उसमें बड़े पैमाने पर निवेश करने वालों की बल्‍ले बल्‍ले हो जाती है. इसी कड़ी में कुछ दिन पहले एनएसई (नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज) ने नतीजे जारी करते हुए 90 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया था. इस खबर के आने के बाद देश के बड़े कारोबारियों में एक डीमार्ट कंपनी के मालिक राधाकृष्‍ण दमानी की बल्‍ले बल्‍ले हो गई है. दमानी ने इस कंपनी में बड़ी रकम लगाई है जिसके बाद उन्‍हें डिविडेंड से करोड़ों रुपये की रकम मिलने वाली है.

दमानी ने आखिर कितना किया है निवेश? 
राधाकृष्‍ण दमानी ने एनएसई में बड़ा निवेश किया है. राधाकृष्‍ण दमानी ने डी मार्ट में 7816880 इक्विटी शेयर हैं. एन्‍एसई ने एक शेयर पर 90 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. साथ ही एक शेयर पर 4 बोनस शेयर देने की भी बात कही है. इस अनुसार, राधा कृष्‍ण दमानी का कुल मुनाफा 70 करोड़ रुपये से ज्‍यादा बन रहा है. साथ ही उनके शेयरों की संख्‍या 4 गुना तक बढ़ जाएगी. 

ये भी पढ़ें: आखिर ऐसा क्या है ईशा अंबानी के इस साड़ी गाउन में जिसे बनाने में लग गए 10 हजार घंटे

इसे कहते हैं दोहरा फायदा 
जैसे ही एनएसई ने ये ऐलान किया और दमानी को फायदा होने की बात सामने आई उसके बाद उनकी कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है. डीमार्ट के शेयरों में आज 51 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है और कंपनी के शेयर 4652 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. अगर पिछले पांच दिनों में शेयर की स्थिति पर नजर डालें तो शेयर ने अच्‍छी तेजी देखी है. पांच दिन पहले शेयर 4586 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस शेयर का 52 हफ्तों का हाई 4890 रुपये है तो वहीं 52 हफ्तों का लो 3352 रुपये है. 

एनएसई को इतना हुआ है मुनाफा 
क्‍या कह रहे हैं एक्‍सचेंज की आय के आंकड़े? 
एनएसई की कुल ऑपरेशनल आय मार्च 2024 तिमाही में 34 प्रतिशत बढ़कर 4625 करोड़ रुपये रही है. वहीं एनएसई के स्‍टैंड अलोन मुनाफे पर नजर डालें तो वो 1856 करोड़ रुपये रहा है. वहीं स्‍टैंडअलोन ऑपरेशनल इनकम मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 4123 करोड़ रुपये रही. वहीं मार्च 2023 की तिमाही पर नजर डालें तो ये 3295 करोड़ रुपये थी. एनएसई ने वित्‍त वर्ष 2024 के दौरान अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सरकार को भी खूब कमाई करके दी है. एनएसई ने सरकार को कुल 43514 करोड़ रुपये कमाकर दिए हैं, 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

16 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

17 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

15 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

18 hours ago