होम / बिजनेस / किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब चावल से होगी खूब कमाई

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब चावल से होगी खूब कमाई

मॉरीशस (Mauritius) से पहले भारत ने तंजानिया, जिबूती और गिनी-बिसाऊ सहित कुछ अफ्रीकी देशों को चावल के निर्यात ( Export) की अनुमति दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में करीब 11 महीने से चावल के निर्यात (Export) पर प्रतिबंध लगा हुआ है. उसके बाद भी इस दौरान करीब आधा दर्ज से ज्यादा देशों को चावल भेजने की अनुमति दी गई है. वहीं, अब इस सूची में मॉरीशस (Mauritius) का नाम भी जुड़ गया है. भारत ने मॉरीशस को भी चावल निर्यात करने की मंजूरी दे दी है. ऐसे में ये किसानों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है. तो चलिए जानते हैं भारत से मॉरीशस कितना और कौन-सा चावल जा रहा है?  

14 हजार टन चावल होगा एक्सपोर्ट
सरकार की ओर से मॉरीशस को चावल निर्यात करने को लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) के माध्यम से मॉरीशस को 14,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल निर्यात किए जाने की अनुमति दी गई है. आपको बता दें, एनसीईएल (NCEL) कई राज्यों में सक्रिय एक सहकारी समिति है. इसे देश की कुछ प्रमुख सहकारी समितियों अमूल (Amul), इफको (IFFCO), कृभको और नैफेड (NAFED) के जरिये संयुक्त रूप से बढ़ावा दिया जाता है.

क्यों लगा था प्रतिबंध?
सरकार ने घरेलू जरुरतों को पूरा करने के लिए जुलाई 2023 महीने से चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. वहीं, अब ये प्रतिबंध हटा दिया गया है. सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए 20 जुलाई, 2023 से ही गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. लेकिन कुछ देशों को अनुरोध पर उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतें पूरा करने के लिए सरकार निर्यात की अनुमति देती है. इस फैसले के बाद किसानों को भी काफी लाभ होगा, चावल निर्यात होने से उनकी भी खूब कमाई होगी.

इन देशों में भी गया गैर-बासमती सफेद चावल
भारत ने तंजानिया, जिबूती और गिनी-बिसाऊ सहित कुछ अफ्रीकी देशों को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी है. इसके अलावा नेपाल, कैमरून, कोटे डि-आइवरी, गिनी, मलेशिया, फिलिपीन और सेशेल्स जैसे देशों को भी इस चावल के निर्यात की अनुमति दी गई थी. 

इसे भी पढ़ें-आपके लिए खुशखबरी, इन बैंकों ने FD पर फिर से बढ़ाया ब्याज, जानें अब कितना मिलेगा रिटर्न?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

14 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

1 day ago

जुलाई में 23.44 करोड़ तक पहुंची डीमैट खातों की संख्या, लेकिन सक्रिय निवेशक नहीं बढ़े: रिपोर्ट

जुलाई में नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तार 12.1 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. 360 वन कैपिटल रिसर्च की रिपोर्ट में निवेशकों की बाजार भागीदारी कमजोर रहने की बात कही गई है.

1 day ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

5 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

14 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago