होम / रियल एस्टेट / 8 शहरों में आसमान छू रहीं जमीन की कीमतें, फिर भी हुए रिकॉर्ड सौदे; डेटा आया सामने

8 शहरों में आसमान छू रहीं जमीन की कीमतें, फिर भी हुए रिकॉर्ड सौदे; डेटा आया सामने

जानिए, देश के 8 बड़े शहरों में कहां-कहां कितनी डील हुई और उनके पीछे का मकसद क्या है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: जमीन की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. उसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं, खासकर जब आप बड़े शहरों की बात करें तब. बावजूद, इसके जमीन खरीदने की डिमांड तेजी से बढ़ी है. ANAROCK ने ताजा रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा किया है कि 2022 के पहले 9 महीनों में ही देश के टॉप 8 शहरों में 1,656 एकड़ के कम से कम 68 लैंड डील क्लोज हुए हैं. पिछले साल समान अवधि के दौरान इन्हीं शहरों में 925 एकड़ के लिए केवल 20 लैंड डील क्लोज हुए थे.

लगभग 40 डील्स 590 एकड़ से ज्यादा के
इन 9 महीनों में जमीन से जुड़े कई बड़े सौदे भी हुए, जिन्हें करने में बड़े-बड़े डेवलपर्स और संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. 2022 (जनवरी-सितंबर) में बंद हुए 68 लैंड डील्स में से लगभग 40 सौदे 590 एकड़ से ज्यादा के हैं, जो आवासीय विकास के लिए प्रस्तावित हैं. 4 अलग-अलग डील्स में 147 एकड़ से अधिक औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स पार्क और वेयरहाउसिंग के लिए सुरक्षित रखे गए हैं.

119 एकड़ से अधिक के 4 सौदे डेटा केंद्रों के लिए रिजर्व
119 एकड़ से अधिक के 4 सौदे डेटा केंद्रों के लिए रिजर्व हैं. 115 एकड़ से अधिक के 5 अलग-अलग लैंड डील मिश्रित उपयोग के लिए हैं, जो शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. लगभग 4 अलग-अलग सौदों में 26 एकड़ व्यावसायिक विकास के लिए हैं. लगभग 659 एकड़ से अधिक के 11 सौदे खुदरा और बीपीओ और विकास सहित अलग-अलग उद्देश्यों के लिए हैं.

हैदराबाद में सबसे अधिक डील हुई
इस रिसर्च के संबंध में ANAROCK Group के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार ने कहा, ''इस साल हैदराबाद में अब तक का सबसे बड़ा भूमि लेनदेन हुआ है." हैदराबाद में 769 एकड़ से ज्यादा के 7 अलग-अलग डील्स हुए, जो जनवरी-सितंबर के बीच लेन-देन की गई कुल भूमि का 46% से अधिक है.

NCR में सबसे अधिक डील गुरुग्राम में देखने को मिली
NCR में 16 अलग-अलग डील्स हुए, जो कुल भूमि सौदों का 14% है. इन डील्स में लगभग 234 एकड़ जमीन शामिल है. सिर्फ गुरुग्राम में ही कुल 197 एकड़ के लिए 9 डील्स हुए हैं, जबकि दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा में 7 डील्स हुए हैं. बेंगलुरु में आवासीय, मिश्रित उपयोग और एक लॉजिस्टिक्स पार्क के लिए निर्धारित कुल 223 एकड़ के लिए 9 अलग-अलग डील्स हुए. वहीं, पुणे में लगभग 124 एकड़ के 8 अलग-अलग डील्स हुए, जो इन शहरों में कुल भूमि क्षेत्र का 7% है. ये सभी 8 डील्स आवासीय विकास के लिए प्रस्तावित हैं.

कोलकाता में सिर्फ एक डील हो पाई
चेन्नई में आवासीय, बीपीओ और एक औद्योगिक पार्क सहित मिश्रित उपयोग के विकास के लिए 92 एकड़ से अधिक के लिए 7 डील्स हुए. अहमदाबाद में लगभग 9.6 एकड़ के लिए 3 डील्स किए गए. वहीं, कोलकाता में करीब 5.6 एकड़ का एक लैंड डील पूरी हुई.

VIDEO : अडानी चले अंबानी की राह, यहां खोलेंगे फैमिली ऑफिस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago