होम / रियल एस्टेट / भारतीयों के लिए ये विदेशी शहर है हॉट डेस्टिनेशन, जमकर खरीद रहे Property

भारतीयों के लिए ये विदेशी शहर है हॉट डेस्टिनेशन, जमकर खरीद रहे Property

भारतीय विदेशों के रियल एस्टेट मार्केट में अच्छा-खासा निवेश कर रहे हैं, इसमें दुबई उनके लिए हॉट डेस्टिनेशन बना हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जब बात विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदने की आती है, तो दुबई (Dubai) भारतीयों का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन जाता है. UAE के इस शहर में भारतीयों ने प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है. इंडियन यहां जमकर मकान खरीद रहे हैं और शहर के रियल एस्टेट मार्केट में सबसे बड़े इन्वेस्टर्स बनकर सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी और तीसरी तिमाही में भारतीयों ने दुबई में जमकर इन्वेस्टमेंट किया है.

लगातार कर रहे निवेश
रिपोर्ट्स में The Betterhomes Residential Market Report 2023 के हवाले से बताया गया है कि साल की दूसरी और तीसरी तिमाही में भारतीयों ने दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में ब्रिटेन के लोगों को पीछे छोड़ दिया है. पहली तिमाही में ब्रिटिश दुबई के प्रॉपर्टी मार्केट में सबसे बड़े इन्वेस्टर्स थे और अब यह ताज भारतीयों के सिर सज गया है. इंडियन यहां लगातार प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रहे हैं.

इनमें सबसे ज्यादा खरीदारी 
मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दुबई के रियल एस्टेट मार्केट में रिकॉर्ड 28,249 ट्रांजैक्शंस हुए हैं. यह दूसरी तिमाही के मुकाबले 4 प्रतिशत और पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 23% अधिक है. विला और टाउनहाउस ट्रांजैक्शन में 34 प्रतिशत की भारी ग्रोथ देखने को मिली है. जबकि अपार्टमेंट्स के ट्रांजैक्शंस में 4% की गिरावट दर्ज हुई है. भारतीय और ब्रिटिश नागरिक दुबई के रियल एस्टेट मार्केट में सबसे बड़े खरीदार बनकर सामने आए हैं. उधर, रूसी निवेशक 2022 की दूसरी तिमाही के बाद पहली बार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago